फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Recovery not fly then headmaster of Npenge

रिकवरी नहीं हुई तो नपेंगे उड़ाना के हेडमास्टर

Thu, 26 Sep 2013 11:17 PM IST
इंद्री
इंद्री Updated Thu, 26 Sep 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
Recovery not fly then headmaster of Npenge
सर्व शिक्षा अभियान के तहत गांव धूमसी में बनने वाले भवन निर्माण में कथित धांधली की गाज अब उड़ाना स्कूल के हेडमास्टर पर गिर सकती है। जिस अध्यापक को भवन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वह रिटायर हो चुका है। भवन बनाने में लाखों रुपये का गोलमाल की चर्चा है।
विज्ञापन


विभाग ने संबंधित अध्यापक पर लाखों रुपये की रिकवरी डाल दी है। इस मामले में बार उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ती रहीं और नतीजा यह रहा कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


धूमसी के मिडल स्कल में भवन का निर्माण का कार्य सालों से अधर में लटका हुआ है, जिस अध्यापक पर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी थी, वह जुलाई 2013 में रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के उच्चाधिकारियों ने उस अध्यापक पर 2 लाख रुपये से ऊपर की रिकवरी भी डाली हुई है लेकिन संबंधित अध्यापक ने अब तक उच्चाधिकारियों को गुमराह करके रखा है और विभाग द्वारा डाली गई रिकवरी के पैसे अब तक जमा नहीं करवाए हैं। जिले के 2010 में सरकार ने 20 प्राथमिक पाठशालाओं को अपग्रेड कर माध्यमिक स्कूल का दर्जा दिया था।

इसमें इंद्री खंड के धूमसी, गढ़ी गुजरान, घिरपुरी, रामपुरा, तुसंग, छपरियों, नागल सहित कुल 9 गांव के स्कूलों को अपग्रेड किया गया था लेकिन धूमसी स्थित स्कूल में भवन निर्माण का कार्य वर्षों से बंद पड़ा है, अन्य अपग्रेेड स्कूलों में नए भवनों में कक्षाएं लग रही हैं।

धूमसी के स्कूल के नए भवन में मार्च 2011 में कक्षाएं लगनी थीं लेकिन भवन पूरा नहीं होने से बच्चों के बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पाई है। अध्यापकों की ओर से कक्षाएं पेड़ों, अधूरे पड़े बरामदे व अन्य जगह पर लगाई जा रही है। इससे बच्चों के अभिभावकों में रोष है।

जिला परियोजना अधिकारी ओमपाल का कहना है कि धूमसी गांव के भवन निर्माण की जिम्मेदारी जिस अध्यापक पर थी, अध्यापक के रिटायर होने से पहले ही कागजी कार्रवाई कर दी गई थी। उनके रिटायर होने से पहले स्कूल भवन निर्माण कार्य की इनक्वायरी करवाकर उड़ाना गांव स्थित हाई स्कूल के हेडमास्टर को रिकवरी के लिए लिखा था।

हेडमास्टर को पत्र लिखा गया था कि भवन निर्माण से संबंधित अध्यापक का बिना रिक वरी के कोई एरियर या कोई भी पेमेंट न निकाली जाए। अब विभाग की ओर से उड़ाना के स्कूल में तैनात हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिना रिकवरी के संबंधित अध्यापक को पैसे नहीं देने हैं लेकिन फिर भी मौलिक शिक्षा कार्यालय से मिलकर गोलमाल करके पैसे निकाल लिए गए।

अब हेडमास्टर को भी लिखा जाएगा कि बिना किसी आदेश के उसने संबंधित अध्यापक के पैसे कैसे निकाल दिए। अगर पैसे की रिकवरी नहीं हुई तो इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। हेडमास्टर पर भी कार्रवाई होगी।


खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा
इंद्री खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि एसएसए स्कीम के तहत अपग्रेड स्कूलों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। गांव धूमसी में यह निर्माण कार्य पूरा नही हो सका। इसलिए विभाग की ओर से रिकवरी के  लिए पूर्व अध्यापक को नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed