फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Recognition of 14 karate associations canceled, told fake

14 कराटे संघों की मान्यता निरस्त, बताया फर्जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 14 karate associations canceled, told fake
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। विश्व कराटे महासंघ ने कराटे प्रतियोगिता कराने वाले 14 संघों और प्रतियोगिताओं में शामिल तकनीकी अधिकारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इनमें तीन संघ हरियाणा से संबंध रखते हैं। महासंघ ने इनके फर्जी होने का दावा करते हुए कहा है कि लगातार कई संस्थाएं विश्व कराटे महासंघ के नाम का उपयोग कर और अपने प्रतियोगिता टाइटल में विश्व कराटे प्रतियोगिता, राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता इत्यादि लिखते रहे हैं, जिससे खिलाड़ी इन्हीं में उलझे रहते हैं और ताउम्र सही मंच पर नहीं पहुंच पाते। खिलाड़ियों के साथ होने वाले धोखे को ध्यान में रखते हुए विश्व कराटे महासंघ ने यह गाइडलाइन जारी की है। विश्व कराटे महासंघ से संबंध न रखने वाला कोई भी संघ अब अपनी प्रतियोगिता में विश्व, एशियाई और राष्ट्रीय नाम और लोगो आदि का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के प्रेस एंड मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोर के अनुसार देश में होने वाली फर्जी कराटे प्रतियोगिताओं पर रोक को लेकर विश्व कराटे महासंघ ने नई गाइडलाइन जारी की है। साथ ही जो भी तकनीकी अधिकारी खिलाड़ियों को बहका कर फर्जी प्रतियोगिताओं की तरफ मोड़ते हैं या खुद फर्जी प्रतियोगिताएं करवाते हैं, विश्व कराटे महासंघ के अधिकृत व आधिकारिक मान्यता प्राप्त संघ कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि में शामिल होते हैं, उन सभी के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिए गए हैं। इसके अलावा जो भी तकनीकी अधिकारी कराटे खिलाड़ियों से प्रतियोगिताओं के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी करते पाए जाते हैं, उनके लाइसेंस तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं, इसके साथ ही एशियाई कराटे संघ ने भी भारत के उन तकनीकी अधिकारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं, जिनकी संलिप्तता ठगी और धोखाधड़ी में पाई गई है।
विज्ञापन

विश्व कराटे महासंघ की तकनीकी कमेटी के सदस्य व पूर्व भारतीय महासचिव शिहान भारत शर्मा ने बताया कि कराटे खेल भारत मे ही नहीं विश्व भर में सबसे अधिक खेला जाता है, लेकिन कुछ लोग लालच में खिलाड़ियों को बरगलाते हैं और फर्जी प्रतियोगिता करवा कर खिलाड़ियों के साथ ठगी करते हैं। इनमें वो भी शामिल हैं जो विश्व कराटे महासंघ और एशियाई कराटे संघ के लाइसेंस धारक हैं। ऐसे 14 संघों की मान्यता निरस्त कर दी है। इनमें तीन संघ हरियाणा से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed