फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ration depot operators got angry over the chaos

Karnal News: अव्यवस्था पर भड़के राशन डिपो संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ration depot operators got angry over the chaos
करनाल। राशन डिपो एसोसिएशन करनाल की डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरिटम में बैठक हुई। डिपो संचालकों ने विभागीय अव्यवस्था और चार माह से कमीशन नहीं देने पर नाराजगी जताई। इस बारे में मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता को राशन गेहूं, तेल और चीनी के लिए अलग-अलग अंगूठा लगवाने के आदेश का भी उन्होंने विरोध किया। उनका कहना था कि मशीनें चलती ही नहीं हैं।करनाल जिले में करीब 945 राशन डिपो हैं। राशन वितरण अब ऑनलाइन हो चुका है। वितरण संबंधी कई दिक्कतें हैं। राशन डिपो संचालकों ने सोमवार को जिला प्रधान गौरव शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक की। इसमें राशन डिपो संचालकों ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो पर पॉस मशीनें पुरानी दे रखी हैं। संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। मशीन को ठीक कराने का खर्च भी डिपो संचालकों से लिया जाता है। ऐसे में बार-बार अंगूठा कैसे लगवाया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या चार माह से कमीशन नहीं मिलने की है। राशन सामग्री का भुगतान डिपो संचालक से अग्रिम जमा कराया जा रहा है। 13 अगस्त को मुख्यमंत्री करनाल आएंगे, तो उनसे मुलाकात की कोशिश करेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो चंडीगढ़ जाकर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप प्रधान रमेश मित्तल, कैशियर मनोज झंझाड़ी, विकास कुंजपुरा, संजय भाटिया, ललित कुमार, राजीव, ओमप्रकाश, मुनीष, हकुम चंद सहित कई राशन डिपो संचालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed