{"_id":"61c396da8c81d44e562042c1","slug":"rat-bittin-the-nose-of-dead-body-in-hospital-karnal-news-knl936368144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने कुतरी मृतक की नाक, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने कुतरी मृतक की नाक, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पानीपत रिफाइनरी में हुए एक हादसे में घायल युवक ने एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। जब परिजन युवक का शव लेकर जाने लगे तो उसका नाक कुतरी मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने उनसे कहा कि चूहे ने मृतक की नाक को कुतर दिया है। इस बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
पानीपत के रैरकलां गांव निवासी मोहन ने बताया कि उनके गांव का बजिंद्र रिफाइनरी में काम करता था। मंगलवार को ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उससे लोहे की एंगल उठवा दी। जो कि उसके हाथ से छूटकर पेट पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार उसे पहले घरौंडा के एक अस्पताल में लेकर गया, वहां से फिर उसे करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल में ले आया। वहां इलाज के दौरान बजिंद्र ने रात को दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बजिंद्र का शव स्टोर में रख दिया वहां चूहे ने उसका नाक कुतर दिया।