फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rapid firing in court parking, two injured

Karnal News: कोर्ट की पार्किंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rapid firing in court parking, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 स्थित अदालत परिसर के बाहर पार्किंग में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने छह फायर किए। इनमें से दो गोलियां हैप्पी नाम के युवक को लगी जबकि एक गोली पास में खड़े वकील को भी लग गई। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सूचना मिलते ही डीएसपी, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीआईए की टीम ने भी जांच की। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके से पुलिस ने गोली के चार खोल बरामद किए हैं। यह वारदात पुरानी रंजिश से जोड़ी जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाकाबंदी करा जांच शुरू कर दी है। घायल युवक हैप्पी मूल रूप से घरौंडा का रहने वाला है। फिलहाल वह सीएचडीसी में रह रहा है।
विज्ञापन

घायल युवक हैप्पी के साथ आए सोनू ने बताया कि एक मामले में वह अदालत में तारीख पर आए थे। पेशी के बाद वह और हैप्पी अदालत परिसर के बाहर नगर निगम कार्यालय के पीछे फ्रूट चाट की रेहड़ी पर खड़े थे। उनका एक साथी पार्किंग में कार लेने गया था क्योंकि इसके बाद उन्हें घर जाना था। इसी दौरान स्पलेंडर बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक आए और हैप्पी पर पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने छह गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पी को एक गोली पैर तो दूसरी कमर में लगी। वहीं साथ में खड़े पानीपत निवासी वकील गुरविंद्र सिंह के पैर में भी एक गोली लगी, वह फ्रूट चाट खा रहा था। इसके बाद बाइक सवार बदमाश खाली मैदान से भाग गए। सोनू का कहना है कि इससे पहले उसके उनके भाई राजेश पर भी गोली चली थी। घायल हैप्पी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed