फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rape victim could not identify the accused...

Karnal News: आरोपी को नहीं पहचान सकी दुष्कर्म पीड़िता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Rape victim could not identify the accused...
- कोर्ट में पुलिस ने पीड़िता के बयान कराए दर्ज
विज्ञापन

- एक निजी अस्पताल के कर्मचारी पर इलाज के दौरान दुष्कर्म का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती महिला ने कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए। महिला दुष्कर्म के आरोपी को नहीं पहचान पाई। इस कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। हालांकि इस मामले में अस्पताल के एक कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
नीलोखेड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की महिला को पथरी की दिक्कत के चलते 27 दिसंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद महिला को तीन जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद महिला को चेकअप के लिए अस्पताल ले जाना था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि आइसीयू में कर्मचारी ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना में दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कराया। बुधवार को कोर्ट में महिला के 164 के बयान दर्ज कराए गए। महिला ने अपने बयान में दुष्कर्म के आरोपी को पहचानने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में महिला ने कहा था कि आइसीयू में एक कर्मचारी ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसकी किसी से शिकायत करने पर जहर का इंजेक्शन देने की धमकी दी गई। आरोप है कि जब वह शोर मचाती थी तो आरोपी के साथी उसका मुंह बंद कर देते थे। आइसीयू में उसके परिजनों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। जिस कारण वह परिजनों को नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलोखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक निजी अस्पताल के कर्मचारी पर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में केस दर्ज किया गया। बुधवार को कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए गए। महिला अपने बयान में आरोपी को नहीं पहचान पाई है। पुलिस अपने स्तर पर आगे की जांच कर रही है।
विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed