फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ramnagar roads will be encroachment free

Karnal News: रामनगर की सड़कें होंगी अतिक्रमणमुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar roads will be encroachment free
- नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राम नगर की सड़कें अतिक्रमणमुक्त की जाएंगी। नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार सुबह लगातार तीसरे दिन सड़कों पर उतर कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामनगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। दुकानदारों से कहा कि वह अपनी दुकानों का सामान दुकानों के अंदर ही रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त ने वीरवार को अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार के साथ-साथ जोन तीन में पहुंची तो सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। उन्होंने मुख्य सड़कों व कॉलोनियों की गलियों में सफाई को देखा। दरोगा और सफाईकर्मियों की हाजिरी भी देखी। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही निर्देश दिए कि सभी ड्रेस में आएं और हाजिरी लगाकर ही कार्य शुरू करें।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त और सहायक सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि सफाई के साथ-साथ कूड़े-कचरे की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करें। कूड़ा-कचरा संग्रहण करने वाले टिपरों के चालकों से बातकर जीपीएस सिस्टम की जानकारी ली। टिपरों के जरिये नागरिकों को सुनाई जाने वाली कूड़ा डालने की उद्घोषणा और प्रसारित होने वाले स्वच्छता गीत को भी सुना। उन्होंने टिपर चालक व हेल्पर को निर्देश दिए कि लोगों को टिपर में कूड़ा डालते समय दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने राम नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही सड़कों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को भी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को लेकर कार्यालय में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। निगम की टीम ने पहले भी मुनादी शुरू करवा लोगों को अतिक्रमण न करने को कहा है। दुकानदारों को भी अपना सामान दुकान के अंदर रखने के लिए समझाया गया है। नागरिकों से अपील की गई कि वह कचरे को सड़क या इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसे कचरा संग्रहण वाहन, डस्टबिन या रेहड़ी में ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed