फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ramdhan Kamboj became the head of Shri Jagdamba Devi Fan Dangal Committee for the 8th time.

Karnal News: रामधन कांबोज 8वीं बार बने श्रीजगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी के प्रधान

Mon, 27 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ramdhan Kamboj became the head of Shri Jagdamba Devi Fan Dangal Committee for the 8th time.
करनाल। श्री रामलीला मैदान के निकट स्थित राम व्यायामशाला में रविवार को श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव हुए, जिसमें रामधन कांबोज को 8वीं बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। साथ ही कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया। जिसमें चौधरी रामचंद्र उर्फ पालाराम पहलवान को उपप्रधान, मास्टर फूल सिंह को महासचिव व राजेंद्र नंबरदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश, गोपीनाथ आर्य, कर्णवीर आर्य, ओमप्रकाश, सोमनाथ तरावड़ी, देवेंद्र काम्बोज एडवोकेट, कृष्ण, रामपाल चौधरी, रिंकल, अमरनाथ हेमदा, राकेश चौधरी, नरेंद्र जैक एडवोकेट, सतीश उर्फ काका, राकेश काम्बोज, विनोद कांबोज, बालकिशन शर्मा, आशीष शर्मा व अन्य शामिल हैं। कमेटी के संरक्षक चौधरी रामकिशन चुनाव अधिकारी रहे। रामधन कांबोज ने बताया कि इस साल 21 से 23 नवंबर तक तीन दिन उत्तर भारत का विशाल कुश्ती दंगल रामलीला दंगल मैदान करनाल में आयोजित कराया जाएगा। जिसमें पहलवानों को लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। बैठक में कुश्ती दंगल की तिथियां निर्धारित कर ली हैं। कोषाध्यक्ष राजेंद्र नंबरदार ने कहा कि महिला पहलवान भी गुर्ज की कुश्ती में भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed