फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ramayana Essence of Life: Romi Singla

रामायण जीवन का सार : रोमी सिंगला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Ramayana Essence of Life: Romi Singla
- कलश शोभायात्रा से राममय हुआ निसिंग, श्रीराम के लगे जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। कस्बे में रविवार को सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से श्री सनातन धर्म शिव मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन लाल गोयल व नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला सहित अन्य क्षेत्र वासियों के सहयोग से निकाली गई। इस दौरान बाजार में बैंडबाजे के साथ पुष्प वर्षा, आतिशबाजी की गई। जिसमें महिलाओं ने कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया।
शोभायात्रा मेन बाजार से होते हुए श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला ने कहा कि भगवान श्री राम के भक्तों को आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से रूबरू होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि रामायण जीवन का सार है, रामायण पढ़कर और उसके अनुसार चलकर एक आदर्श जीवन व्यतीत किया जा सकता है।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म शिव मंदिर कमेटी के प्रधान लाला रोशन लाल गोयल ने कहा कि 22 जनवरी का यह दिन सभी देश वासियों के जीवन के लिए सबसे आनंद का अवसर है। श्रीरामलला के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजने की तिथि जबसे सार्वजनिक हुई है तबसे सभी रामभक्तों का उत्साह देखते ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर में अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दिखाया जाएगा। श्रीराम के संकीर्तन के साथ मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मौके पर डाॅ. राधेश्याम गुप्ता, भाजपा नेता जनक पोपली, पृथ्वी शर्मा, गणेश गोयल, अशोक शर्मा सांभली, दिनेश गोयल, राजू अत्री, मार्किट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन मुकेश गोयल व सुरेश सिंगला मौजूद रहे।

ओम प्रकाश सिंह यादव।

ओम प्रकाश सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed