{"_id":"57c9d0364f1c1b3d782ccc19","slug":"rally-police-recruitment-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में विफल युवाओं के लिए रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में विफल युवाओं के लिए रैली
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक स्वराज के अध्यक्ष एवं पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से कुरुक्षेत्र में की गई पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। शर्मा ने कहा कि पुलिस भर्ती में विफल रहे अभ्यर्थियों को इंसाफ दिलाने के लिए चार सितंबर को इंसाफ रैली की जाएगी। सेक्टर-12 में होने वाली इस रैली में भर्ती से रहे 96 हजार युवा व उनके अभिभावकों समेत प्रदेश की जनता हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मानव सेवा संघ में पत्रकारों से रूबरू पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती के नाम पर प्रदेशभर के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है। भर्ती नियमों को दरकिनार करके नए नियम बना दिए, जिससे काफी संख्या में युवा भर्ती होने से वंचित रह गए। भर्ती प्रक्रिया को गलत करार देते हुए शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती में पहले फिजिकल होता है और उसके बाद दौड़ होती है। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। दूसरा, पुलिस भर्ती केवल स्टेडियम ग्राउंड में ही हो सकती है और ट्रैक पर युवाओं को दौड़ाया जा सकता है, लेकिन इसकी बजाय युवाओं को नंगे पाव कंक्रीट की सड़क पर दौड़ाया गया, जिससे चार युवाओं की मौत तक हो गई।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है। एक सवाल के जवाब में इंसाफ रैली के बारे में बताया कि यह रैली उन युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए है, जिनको पुलिस भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं मिल पाया या फिर वे सरकार के गलत नियमों के कारण वंचित रह गए। उन्होंने बताया कि रैली में युवाओं और उनके अभिभावक पहुंचेंगे, इसके अलावा वे गांवों के पंच और सरपंच आदि को भी रैली के लिए न्योता देंगे। शर्मा ने दावा किया कि रैली ऐतिहासिक होगी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने समाज को बांटकर राज किया है, जो निंदनीय है। प्रकाश सिंह कमेटी पर उन्होंने कहा कि इसने न तो दंगों के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोषी ठहराया और न ही वर्तमान को, जो गलत है। असल में कमेटी ने हुड्डा और खट्टर को कमेटी ने बचाया है, लेकिन जनता सब जानती है।
विज्ञापन