{"_id":"6a8f395a812a7c89e40f5f87","slug":"raksha-bandhan-will-be-celebrated-amidst-the-stench-of-garbage-karnal-news-c-18-knl1018-978287-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कूड़े की बदबू में मनेगा रक्षाबंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कूड़े की बदबू में मनेगा रक्षाबंधन का त्योहार
विज्ञापन
कूड़े की बदबू में मनेगा रक्षाबंधन का त्योहार
करनाल। स्वतंत्रता दिवस के बाद अब रक्षाबंधन का त्योहार भी कचरे और कूड़े की बदबू के बीच मनेगा। 21 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शहर की सड़कों पर 1200 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा पसरा है। बुधवार को निगम की टीम ने करीब 150 टन कचरा 35 जगहों से उठाया।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि कचरे से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से निगम की ओर से वैकल्पिक स्तर पर सफाई एवं कचरा उठान का कार्य करवाया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण के लिए वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजकर घरों से कचरा एकत्र किया गया। इसके साथ-साथ जिन स्थानों पर कूड़ा पहले से जमा था, वहां जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से कचरे का उठान करवाया गया।
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी कर्मचारी का हड़ताल पर जाना उसका अपना निर्णय हो सकता है लेकिन यह अधिकार नहीं देता कि वह अन्य ऐसे कर्मचारियों को उनके कार्य करने से रोके, जो अपनी ड्यूटी निभाना चाहते हैं। किसी कर्मचारी को अपना सफाई कार्य करने से रोकना कानूनन उचित नहीं है। यदि कोई व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है अथवा अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में हुआ कचरा उठान
बुधवार को ताऊ देवी लाल चौक, महाराणा प्रताप चौक, मीरा घाटी, जाटों गेट, जुंडला गेट, नावल्टी रोड, बांसो गेट, गोशाला रोड, बकरा मार्केट, भगवाड़िया गैस एजेंसी के नजदीक गली नंबर 8, हांसी रोड, संतोषी माता मंदिर, हांसी चौक, इब्राहिम मंडी, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन के पास तथा राजीव पुरम इत्यादि स्थानों से करीब 150 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया गया।