फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   raksha bandhan, festival, karnal festival, karnal

रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार, बहनों के लिए बसें तैयार

Wed, 17 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 17 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan, festival, karnal festival, karnal
राखी

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन वीरवार को मनाया जाएगा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खरीदारी की जा रही है। भाई की कलाई के लिए आकर्षक राखी खरीदने के लिए बहनों में होड़ मची है। राखी के बाजार में रेशम, मोती वाली राखी के साथ छोटा भीम, लार्ड गणेशा की राखी की सर्वाधिक बिक्री हो रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा बहनों को हर वर्ष की भांति रोडवेस की बसों में फ्री यात्रा कराने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने वाली बहनें 15 साल तक के बच्चों के साथ बुधवार दोपहर से 18 अगस्त की आधी रात तक बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

विज्ञापन


रोडवेज द्वारा बहनों की सुविधा के लिए ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर ज्यादा बसें चलाने का फैसला लिया है। ताकि बहनों को मायके जाने के लिए बसों का इंतजार न करना पड़े। लंबा सफर तय कर राखी से अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए बहनें कूच कर गई हैं। इससे ज्यादातर बस व ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यदि ट्रेनों की बात करें तो किसी भी रूट की ट्रेनें रिजर्वेशन की कोई सीट खाली नहीं है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के बाद भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। इससे मजबूरन यात्रियों को खड़े होकर ही लंबे सफर तय करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


फैंसी राखियों की दुकानों पर लगी है भीड़
राखी की दुकानों से जमकर खरीदारी हो रही है। बहनें भाई की कलाई के लिए मंहगी व खूबसूरत राखियां खरीद रही हैं। बाजार में सबसे ज्यादा गुजराती राखी, कुंदन एव जर्किन से जड़ी राखी की मांग है। वहीं, बच्चों के लिए लाइटिंग राखी के साथ छोटा भीम, लार्ड गणेशा, एंग्रीमैन कार्टून करेक्टर की राखी पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेवर व फैनी का बाजार सजा
बाजार में घेवर, फैनी की महक से बाजार महक रहा है। रक्षाबंधन को लेकर घेवर व फैनी का बाजार सजा है। देशी घी का घेवर 340 एवं वनस्पति घी से बना घेवर 220 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, वनस्पति घी से बनी फैनी 80 व 120 रुपये किलो एवं देशी घी से बनी फैनी की कीमत 300 रुपये प्रति किलो है।

चॉकलेट एवं ड्राई फ्रूट पैक की मांग बढ़ी
मिठाइयों में मिलावट होने की आशंका से लोग चॉकलेट एवं ड्राई फ्रूट पैक खरीदना पसंद कर रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों ने भी राखी के पर्व को भुनाने के लिए अलग-अलग चॉकलेट पैक बाजार में उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 60 से 600 रुपये तक है। वहीं, ड्राई फूट के आकर्षक पैक भी बाजार में बिक रहे हैं।


कपड़ों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
साड़ियां, सूट की दुकानों पर भी खासी रौनक है। वहीं, कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा हुआ है। कपड़ा मार्केट में अधिकांश दुकानों पर सेल लगी है। इसके अलावा शोरूम व फेरी लगाने वालों की भी इन दिनों अच्छी सेल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed