फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rajya Sabha member Sushil Gupta arrested for creating ruckus in Karnal

Karnal: मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने पर हंगामा, 'आप' से राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 02:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 02:23 PM IST
सार

करनाल के सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट्स होटल में आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। इसके बाद सभी होटल के बाहर इकट्ठा हुए।

विज्ञापन
Rajya Sabha member Sushil Gupta arrested for creating ruckus in Karnal
करनाल में आप का अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता को करनाल पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ अन्य आप नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आप कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी बृहस्पतिवार को करनाल में पोस्टर अभियान की शुरुआत की
बृहस्पतिवार को सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट्स होटल में आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। इसके बाद सभी होटल के बाहर इकट्ठा हुए। राज्य सभा सदस्य सुशील गुप्ता, आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, चौधरी निर्मल सिंह समेत बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता हाथों में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लेकर आगे बढ़े।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यमुनानगर में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 18 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर जाते ही आप कार्यकर्ता इन पोस्टरों को शहर की दीवारों में लगाने लगे। तभी वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने पोस्टर लगाने से आप कार्यकर्ताओं को रोका। पुलिस और आप कार्यकर्ताओं में नोकझौंक हो गई। आप कार्यकर्तनागे बढ़ने लगे तो पुलिस ने रोका, जिसपर हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आप सांसद समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

राज्य सभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार अदाणी को बचाने में लगी है। जेपीसी गठित नहीं की जा रही हैं। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। हरियाणा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाला प्रदेश है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रहीं जनता परेशान है। देश को बचाना है तो मोदी को हटाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed