फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Major road accident in Yamunanagar: Pickup full of devotees collided with tree, 18 injured

यमुनानगर में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 18 घायल

Thu, 30 Mar 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

यमुनानगर में देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की महिंद्रा पिकअप गाड़ी जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शेरपुर मोड़ के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार बच्चों व महिलाओं समेत 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन
Major road accident in Yamunanagar: Pickup full of devotees collided with tree, 18 injured
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की महिंद्रा पिकअप गाड़ी जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव भीलपुरा के पास पेड़ से टकराई। हादसे में पिकअप में सवार बच्चों व महिलाओं समेत 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। ड्राइवर सोमपाल ने बताया कि रातभर जागने की वजह से उसे नींद की झपकी आ गई। जिस कारण पिकअप पेड़ से टकरा गई। घायलों में कोई सीरियस नहीं है। सभी घायल शहर की गधौली कॉलोनी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मंदिर में माता के दर्शन किए
गधौली कॉलोनी निवासी सोमपाल ने बताया कि उसके पास अपनी महिंद्रा पिकअप है। कॉलोनी के लोगों ने नवरात्र के उपलक्ष्य में माता शाकुंभरी देवी के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था। इसके लिए कॉलोनी के लोग उसके पास आए और उसे अपनी पिकअप शाकुंभरी देवी ले जाने के लिए कहा। पिकअप में सात से आठ महिलाएं, चार-पांच पुरुष व बच्चों समेत कुल 22 लोग पिकअप में थे। सभी लोग बुधवार शाम शाकुंभरी देवी के लिए रवाना हुए थे। सभी लोगों ने रातभर मेला देखा। तड़के में वह माता के दर्शनों के लिए लाइन में लग गए थे। सुबह उन्होंने मंदिर में माता के दर्शन किए।
विज्ञापन


पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई
आज सुबह करीब सवा दस बजे वह मंदिर से वापस लौट रहे थे। जब वह जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव भीलपुरा के पास पहुंचे तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। हादसे में गधौली कॉलोनी की आरती, सिंदरो, सुंदरी, आरती देवी, फुलदारी, हिमांशु, वीना, बंटी व सोमपाल समेत अन्य घायल हो गए। किसी की हालत सीरियस नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed