{"_id":"67d7381168abb95ff0047ae5","slug":"rajput-society-honored-the-families-who-refused-dowry-karnal-news-c-18-knl1008-602794-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजपूत समाज ने दहेज ठुकराने वाले परिवारों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजपूत समाज ने दहेज ठुकराने वाले परिवारों का किया सम्मान
विज्ञापन
- मेधावी छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों व दहेज न लेने वाले परिवारों को राजपूत सभा की ओर से सम्मानित किया गया। इसके लिए रविवार को सेक्टर-8 की राजपूत धर्मशाला में समारोह आयोजित किया गया।
असंध विधायक योगेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जेईई, एमबीबीएस, एमडी, एमएस, क्लैट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के बाद सरकारी विद्यालय या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले 30 मेधावी छात्र-छात्राओं व ऐसे 25 परिवारों को जिन्होंने बिना दहेज के शादी की और जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 15 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाधिवक्ता हरियाणा सरकार परविंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त महाधिवक्ता पंजाब सरकार दीपेंद्र सिंह, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान, समाजसेवी सतीश राणा, राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप नंबरदार उचाना, महासचिव बृजपाल राणा एडवोकेट विशेष रूप से मौजूद रहे। समाजसेवी सतीश राणा कैरवाली ने राजपूत सभा को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
परविंदर सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। असंध से विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चों के साथ समय देना चाहिए। उनसे बातचीत करनी चाहिए ताकि बच्चे गलत दिशा में न जाएं।
संरक्षक कर्नल देवेंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के युवा अध्यक्ष अनिल चौहान, महासचिव बृजपाल राणा एडवोकेट, उपाध्यक्ष कुलदीप नंबरदार, महिला अध्यक्षा मृदुला चौहान, आरपी सिंह, एसपी सिंह सेवानिवृत्त सेशन जज आदि आदि मौजूद रहे।