फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rajasthani mehndi designs are being liked by married women.

Karnal News: सुहागिनों को भा रही राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी

Thu, 09 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani mehndi designs are being liked by married women.
सुहागिनों को भा रही राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करवाचौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार हैं। शृंगार के सामान के दुकानदारों के चेहरे रोजाना की बिक्री से खिले हुए हैं। बाजार में दुकानों के आगे बैठे हुए युवाओं के पास मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की कतार लगी हुई है। मेहंदी में राजस्थानी डिजाइन अधिक पसंद की जा रही है। पहले करवाचौथ वाली महिलाएं पति के नाम के साथ ब्राइडल मेहंदी लगवा रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए इतनी भीड़ है कि कई जगह पर महिलाओं के बैठने के लिए पंडाल लगाए गए हैं।
शहर में नेहरू पैलेस, सेक्टर-13, कर्ण गेट व दुपट्टा बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार संख्या कम है। मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं रिद्धिमा, पिंकी, सोनिया व अंजू ने बताया कि वह हर वर्ष यहीं पर मेहंदी लगवाने के लिए आती हैं। इस बार अलग प्रकार की मेहंदी लगवाएंगी। करवा का चित्र छपवाने का ट्रेंड है। अधिकतर महिलाएं यह चित्र बनवा रही हैं। हाथों और पैरों पर 500 से लेकर 1000 रुपये तक में यह डिजाइन बन रहा है।
विज्ञापन


मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग



मेहंदी डिजाइनर गुलशन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न डिजाइन की मेहंदी के अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। 500 रुपये से शुरू होकर 21 रुपये तक की मेहंदी लगाई जा रही है। उनके पास घर पर जाकर मेहंदी लगाने की एडवांस बुकिंग भी हैं। इसकी फीस अलग है। उन्होंने बताया कि राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी महिलाओं को लुभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति के नाम के साथ ब्राइडल डिजाइन


मेहंदी लगवाने आई अंजली ने बताया कि इस बार वह अपने हाथों पर पति के नाम के साथ ब्राइडल डिजाइन बनवा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में महिलाओं की भीड़ कम दिख रही है। क्योंकि अधिकतर महिलाएं अपने घर पर रहकर मेहंदी लगवा रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रचलित डिजाइन बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed