फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rain somewhere and hail on farmers

कहीं बारिश तो कहीं किसानों पर ओलावृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
rain somewhere and hail on farmers
किसानों की फसल पर दूसरे दिन भी बारिश और ओलावृष्टि आफत बनकर गिरी तो अन्नदाता के दिलों की धड़कने बढ़ गई। रविवार को हुई बारिश से अभी किसान संभल भी नहीं पाया था कि सोमवार को फिर शहर के जीटी रोड पार पूर्वी क्षेत्र में दोपहर दो बजे बारिश शुरू होने के साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। लगभग एक घंटे बारिश के साथ जहां तहां ओले भी गिरे, हालांकि शहरी क्षेत्र व अधिकांश क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार को लगा कि आज मौसम साफ रहेगा लेकिन दोपहर होते होते मौसम का मिजाज बदलता चला गया। खेत खलिहानों में तो रविवार की बारिश के बाद से ही कटाई ठहर गई थी। किसान फसल में कुछ धूप लगने के बाद कटाई शुरू कराने की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन सोमवार को दोपहर बाद बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिसके कारण गेहूं की कटाई का काम शुरू नहीं हो सका। घरों के बाहर खुले में एकत्र गेहूं भी दोबारा भीग गया। जिले में करीब 1.72 लाख हेक्टेयर गेहूं का रकबा है, जिसमें से करीब 75 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है। बाकी गेहूं की फसल की कटाई कराना किसानों के लिए चुनौती बन चुका है। बारिश से तमाम कृषि कार्य बंद हो गए। किसान क्लब के प्रदेश महासचिव विजय कपूर ने कहा कि फरवरी, मार्च और अप्रैल में खेती के लिए मौसम खराब रहा। किसानों का करीब 40 प्रतिशत तक गेहूं की फसल का काम नहीं निपटा। जो फसल हाथ से कटवाई थी, उसकी थ्रेसिंग नहीं हुई। करीब 15 से 20 प्रतिशत तक कटाई का काम भी रुका हुआ है। अप्रैल के महीने में चौमासा जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम की यही स्थिति रही तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 28 व 29 अप्रैल को भी आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed