{"_id":"a784068bef4c9263213f05394c4b1fb6","slug":"rain-lashes-out-in-city-crops-falls-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल पर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल पर मौसम की मार
कैथल
Updated Tue, 11 Mar 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
कैथल। मौसम का मिजाज अब गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। दिन भर चली तेज हवाओं के बाद सांय के समय हल्की बरसात के कारण फसल में भारी नुकसान पहुंचेगा। किसानों का कहना है कि अभी तक फसल अच्छे ढंग से खेतों में लहलहा रही है।
लेकिन अब दो दिनों से जो मौसम चल रहा है। वह फसल के लिए हानिकारक है। जो फसल हवा के प्रभाव के कारण फसल पर गिर जाएगी। उसमें दाना बनते समय भारी परेशानी होगी तथा यह गेहूं के दाने पर काफी बुरा असर डालेगी। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। मंगलवार को दिन भर तेज हवाएं चलीं। जिस कारण जिन किसानों ने अपनी फसलों में सिंचाई की हुई है, उनकी फसलें जमीन पर बिछ गईं। वहीं सांय के समय हल्की बरसात भी हुई।
कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। जितना जल्दी मौसम खुल जाता है, उतना ही फसल के लिए ठीक रहेगा।
खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
राजौंद। बरसात और तेज हवाओं से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बीते तीन दिन से मौसम खराब और बूंदाबांदी ने किसानाें को झकझोर के रख दिया है।
किसान कमल सिंह, परशुराम, अंग्रेज सिंह, शमशेर, सुबिया राम, ताराचंद, रामेश्वर, पाला, ओमपाल, ईश्वर और जयनारायण ने बताया कि महंगाई की मार के चलते कृषि वैसे भी घाटे का सौदा बनकर रह गई है। पिछले कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी से किसानाें की फसल को काफी नुकसान होने का अंदेशा है। मंगलवार को सुबह से चल रही तेज हवाआें व काले बादलाें ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।