फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain halts practice in sports nurseries, demands raised for indoor hall

Karnal News: बारिश के कारण खेल नर्सरियों में अभ्यास रुका, इंडोर हॉल की उठाई मांग

Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rain halts practice in sports nurseries, demands raised for indoor hall
एथलीटों के लिए बनाए गए सिंथेटिक ट्रैक के बंगल में भरा पानी  
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में नए सत्र की खेल नर्सरियों की शुरुआत को अभी एक सप्ताह ही बीता था कि बारिश ने खिलाड़ियों के अभ्यास पर ब्रेक लगा दिया। सातवें दिन बारिश के कारण मैदान गीले हो गए और खिलाड़ियों को मजबूरन अभ्यास रोकना पड़ा। खिलाड़ियोंं ने इंडोर हाॅल में अभ्यास करवाने की मांग उठाई है।
जिले में सत्र 2025-26 की खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा था। लंबित भत्ते के जारी होने से भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा था और वे पूरे जोश के साथ मैदान में उतर रहे थे लेकिन अचानक हुई बारिश ने इस उत्साह को ठंडा कर दिया। खिलाड़ियों का कहना है कि बारिश के दौरान अभ्यास बाधित होना आम समस्या है लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम में इंडोर हॉल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि खराब मौसम में भी अभ्यास जारी रखा जा सके। कोचों का भी मानना है कि लगातार अभ्यास ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन


- 2500 खिलाड़ी करेंगे अभ्यास
नए सत्र के लिए जिले में अलाॅट हुई करीब 100 खेल नर्सरियों में 2500 खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। वहीं हर नर्सरी में 10 खिलाड़ियों को अतिरिक्त रखा गया है। नर्सरी के किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने व किसी कारण से न खेल पाने से इनमें से एक खिलाड़ी को नर्सरी में शामिल करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास के लिए कर्ण स्टेडियम में हर खेल के लिए इंडोर हाॅल तैयार करवाए गए हैं। फुटबाॅल व हैंडबाॅल के लिए ओपन मैदान है, जिसमें बारिश के दिनों में दिक्कत रहती है। वुशु, ताइक्वांडो, तलवारबाजी, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, कुश्ती का अभ्यास इंडोर हाॅल में ही कराया जाता है।
- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed