फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rail track disrupted in Ambala, two trains stuck in Karnal, thousands of passengers restless

अंबाला में रेल ट्रैक बाधित, करनाल में फंसी दो ट्रेन, हजारों यात्री रहे बेचैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rail track disrupted in Ambala, two trains stuck in Karnal, thousands of passengers restless
55: करनाल रेलवे स्टेशन पर एक घंटा रूकी शताब्दी एक्सप्रेस । अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अंबाला में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद रविवार की शाम दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक बाधित हो गया। इस कारण दो यात्री गाड़ियां करनाल जिले में एक घंटे से अधिक समय तक रोकनी पड़ी। इस दौरान यात्री परेशान और बेचैन नजर आए।
अंबाला में रेलवे ट्रैक बाधित होने से गाड़ी नंबर-12004 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस शाम 6:47 बजे से 7:56 बजे तक एक घंटे से अधिक समय तक करनाल स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं हीराकुंड एक्सप्रेस 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर गाड़ी नीलोखेड़ी के समीप रोकनी पड़ी। इस दौरान दोनों गाड़ियों के करीब दो हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तीसरी ट्रेन करनाल व कुरुक्षेत्र जिले के मध्य स्थित अमीन गांव के रेलवे स्टेशन पर (12013 दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस) रोकना पड़ा। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4:30 बजे चलती है और रात करीब 10:30 बजे गंतव्य तक पहुंचती है। इनमें किसी भी गाड़ी का करनाल में ठहराव नहीं है।
विज्ञापन

हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन में चार जनरल बोगी (प्रत्येक में 100 सीट), तीन थ्री-टायर वातानुकूलित बोगी (प्रत्येक में 72 सीट), छह स्लीपर श्रेणी (प्रत्येक में 80 सीट) व एक बोगी 2-टायर वातानुकूलित श्रेणी है। यह गाड़ी रात को 12:25 बजे विशाखापट्टनम से चलती है और रात्रि 10:50 बजे अमृतसर पहुंचती है। करनाल में यह बिना रुके शाम करीब 4:30 बजे गुजरती है। वहीं नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से शाम 4:30 बजे चलती है। इस वातानुकूलित ट्रेन में 15 डिब्बे (प्रत्येक में 78 सीट) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस के करनाल स्टेशन पर रुकने पर जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह व आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सुरक्षा के मद्देनजर डटे रहे। दक्षिण की दिशा में ट्रेन की तमाम खिड़की बंद करवाई गई। यात्रियों को विश्वास दिलाया कि सुरक्षा के मामले में कोई दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों ने प्लेटफार्म पर चाय-पानी लेकर समय व्यतीत किया। इंतजार के बाद कुछ यात्रियों ने पैदल जाने का मन बनाया लेकिन तब तक ट्रेन के चलने की घोषणा हो गई और वे आनन-फानन में फुट ओवरब्रिज से नीचे उतर गाड़ी की ओर भागे।
दिल्ली से कालका शताब्दी ट्रेन में सवार हुए थे और समय से घर पहुंचने की उम्मीद थी, किंतु गाड़ी एक घंटे तक करनाल में रुकी रही। ठंड के मौसम में परेशानी हुई है।

-- दीपक, चंडीगढ़।
दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। ट्रेन के बीच में रुकने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन किसे पता था कि अचानक ट्रैक बाधित हो जाएगा।
-- अंकित, चंडीगढ़।
करनाल में ट्रेन रोकनी पड़ी तो कुरुक्षेत्र के यात्रियों के लिए घोषणा की जानी चाहिए थी कि वे विकल्प पर चल सकते थे। यह स्थिति स्पष्ट नहीं थी कि कितनी देर में ट्रेेन चलेगी, जिस कारण भी परेशानी हुई।
-- विवेक, कुरुक्षेत्र।
रात्रि की ये गाड़ियां हुईं लेट
- 02045 चंडीगढ़ शताब्दी स्पेशल नई दिल्ली-चंडीगढ़ 27 मिनट
- 01411 होशियारपुर एक्सप्रेस स्पेशल पुरानी दिल्ली-होशियारपुर 16 मिनट
- 04405 जम्मू मेल स्पेशल हजरत निजामुद्दीन-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 3 मिनट
- 11077 झेलम एक्सप्रेस पूने-जम्मूतवी 22 मिनट
- 04034 जम्मू मेल स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटरा-पुरानी दिल्ली 12 मिनट
- 02422 पूजा एसएफ स्पेशल जम्मूतवी-अजमेर 12 मिनट
- 02311 नेताजी एसएफ स्पेशल हावड़ा-कालका 3 घंटे 25 मिनट
- 08310 संबलपुर स्पेशल जम्मूतवी-संबलपुर 24 मिनट
- 09633 चंडीगढ़ गरीब रथ एसएफ स्पेशल अजमेर-चंडीगढ़ 42 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed