{"_id":"58e685914f1c1bf8335b54ff","slug":"raid-police-team-beat-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारने गई पुलिस टीम से ठेके के कारिंदे ने की हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारने गई पुलिस टीम से ठेके के कारिंदे ने की हाथापाई
karnal
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
compound
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अवैध शराब के ठेकों पर शिकंजा कसना शुरू शुरू हो गया है। पुलिस ने गांव अराईपुरा और ज्ञानपुरा में छापेमारी के दौरान दोनों ठेकों से देशी और अंग्रेजी शराब की 40 पेटियों सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। वहीं शराब ठेके पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर ठेके के कारिंदे ने मारपीट की। घायल अवस्था में पुलिसकर्मी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगाें को नामजद की कुल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार गांव अराइपुरा और ज्ञानपुरा में अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब के ठेकों की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने एएसआई सुंदर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने अराइपुरा और ज्ञानपुरा में छापेमारी की। पुलिस ने ज्ञानपुरा से जहां देसी शराब की 201 बोतलें बरामद की, वहीं अराइपुरा से अंग्रेजी और देसी शराब की 287 बोतलों सहित ठेके पर मौजूद राजीव नामक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस जब्त माल को गाड़ी में लोड कर और ठेके के कारिंदे को बैठाकर थाने लेकर आ रही थी तो वेदपाल नामक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और उसने पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते हाथापाई ने मार पिटाई का रूप ले लिया। जिसमें पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अवैध रूप से चलाए जा रहे ठेकों और पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में राजीव और वेदपाल सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव अराईपुरा और ज्ञानपुरा में अवैध ठेकों की सूचना मिली थी। जहां पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और दोनों ठेकों से 491 अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें बरामद की है। इसके साथ ही गांव अराइपुरा में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। इसमें पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार घायल हो गया। आरोपी राजीव व वेदपाल सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन