{"_id":"6a062c1abe1b6d08a10127e5","slug":"rahda-gets-development-works-worth-rs-450-crore-karnal-news-c-18-knl1018-906801-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राहड़ा को 4.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राहड़ा को 4.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Fri, 15 May 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 15 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
नारियल फोडकर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक योगेंद्र राणा। संगठन
असंध। हलका असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने गांव राहड़ा में वीरवार को 4 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने गांव राहड़ा में राजबीर के घर से मल्ली रोड के डेरे तक लगभग 43 लाख रुपये से बनने वाली प्लाटी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
वहीं, रामकुमार के खेत से कृष्ण के खेत तक लगभग 58 लाख 73 हजार, राजपाल पुत्र बदना के खेत से सुरेश के खेत तक लगभग 28 लाख 37 हजार और पीडब्ल्यूडी रोड से ऋषिपाल के डेरे तक लगभग 53 लाख 1 हजार रुपये से बनने वाली प्लाटियों का शिलान्यास किया। गांव में लगभग 80 लाख रुपये से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर, 64 लाख 59 हजार से बनने वाली फिरनी, 55 लाख 55 हजार से बनने वाले सब हेल्थ सेंटर व 11 लाख से सरकारी स्कूल में शौचालय का शिलान्यास किया गया। साथ ही उन्होंने अन्य विकास कार्याें का भी शिलान्यास किया। उन्होंने श्री कृष्ण जी गोशाला 13 लाख 52 हजार 400 रुपये का चेक भी भेंट किया। संवाद