{"_id":"64a093a9d59ac5dbe00916c9","slug":"raahgiri-today-chief-minister-manohar-lal-and-the-great-khali-will-participate-karnal-news-c-18-knl1031-162885-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राहगीरी आज, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और द ग्रेट खली करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राहगीरी आज, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और द ग्रेट खली करेंगे शिरकत
विज्ञापन
- सुबह 5:30 बजे करनाल के वाल्मीकि चौक पर होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में एक बार फिर राहगीरी का आगाज रविवार से होने जा रहा है। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद शिरकत करेंगे। इस दौरान डांस से लेकर अलग-अलग गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राहगीरी में द ग्रेट खली भी पहुचेंगे। राहगीरी को लेकर शनिवार को उपायुक्त अनीश यादव और एसपी शशांक कुमार सावन ने वाल्मीकि चौक का दौरा किया। इस दौरान अलग-अलग आयोजन के संबंध में उन्होंने अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मानना है कि काम के साथ-साथ लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हों। इसी को ध्यान में रखकर राहगीरी का आयोजन किया जा रहा है।
ये होंगे इवेंट
योग, पुलिस बैंड, मटका दौड़, स्केटिंग, क्रिकेट, म्यूजिक और डांस स्टेज, रंगोली, हॉकी, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर गेम, बॉक्सिंग, कबड्डी, गतका, साइकलिंग, वालीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, जिमनास्टिक, एरोबिक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियां होंगी।
पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध: एसपी
एसपी शशांक कुमार सावन का कहना है कि पुलिस ने राहगीरी के लिए पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। आयोजन स्थल के चारों ओर पुलिस के जवानों की तैनाती होगी। इसके अलावा आयोजन स्थल पर भी व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस टीम मौजूद रहेगी।