फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Quota reduced, large commercial connections get only 55% PNG of their consumption

Karnal News: कोटा घटा, बड़े वाणिज्यिक कनेक्शन को खपत के 55 फीसदी ही पीएनजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Quota reduced, large commercial connections get only 55% PNG of their consumption
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। एलपीजी के बाद अब बड़े वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शनों की पीएनजी का कोटा कम कर दिया गया है। अब उनकी दैनिक खपत के आधार पर केवल 55 प्रतिशत गैस ही दी जाएगी। वहीं एलपीजी संकट के बाद आईजीएल के जिले में घरेलू कनेक्शनों की संख्या में वृद्धि हुई है। 20 दिनों में करीब 350 से 400 नए घरेलू कनेक्शन लगे हैं।
मुख्यालय के निर्देश पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने पीएनजी आपूर्ति का नया कोटा तय कर दिया है। करीब 25 दिन पहले एलपीजी संकट के बाद आईजीएल ने इनकी गैस आपूर्ति 80 प्रतिशत तय की थी। बाद में इसे घटाकर 65 प्रतिशत किया गया। अब नए आदेशों के तहत कोटा 55 प्रतिशत तक ही तय किया गया है।
विज्ञापन

आईजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक शिवम गुप्ता ने बताया कि घरेलू और परिवहन और छोटे प्रतिष्ठानों को गैस आपूर्ति देना प्राथमिकता में रहेगा, यह बंद नहीं होगी। मौजूदा समय में पर्याप्त गैस दी जा रही है और आगे भी दी जाएगी। हालांकि गैस आपूर्ति की कटौती के लिए अधिसूचना जारी हुई है। इसमें पिछले छह माह की औसत गैस आपूर्ति के आधार पर बड़े उद्योग एवं वणिज्यिक कनेक्शन की आपूर्ति 45 प्रतिशत तक कम की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आईजीएल के पास वाणिज्यिक और औद्योगिक मिलाकर 107 कनेक्शन हैं। इनमें से करीब 30 बड़े उद्योगों के हैं। इनमें कृषि यंत्र उपकरण, रोलिंग मिल, होटल व कारखाने शामिल हैं।

तुरंत लें पीएनजी कनेक्शन : उपायुक्त

उपायुक्त उत्तम सिंह ने लोगों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां लोग जल्द घरेलू पीएनजी कनेक्शन लें। इसके लिए www.iglonline.net लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईजीएल ग्राहक सेवा नंबर 8448184015 और 9773980554 के माध्यम से भी नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।
- 24 घंटे आपूर्ति, 15 प्रतिशत तक सस्ती : पीएनजी की पाइपलाइन के माध्यम से 24 घंटे गैस की निर्बाध आपूर्ति जारी रहती है। यह हल्की होने के कारण रिसाई की स्थिति में तेजी से हवा में फैल जाती है और आग लगने का खतरा न्यूनतम होता है। मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिल आता है यानी जितना इस्तेमाल उतना ही भुगतान। एलपीजी की दर 64.96 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि पीएनजी की दर 45.40 प्रति एससीएम है। करीब 15 प्रतिशत तक सस्ती है।



इन कॉलोनियों में लिए गए कनेक्शन
करनाल में सेक्टर-4 से 9, सेक्टर-12, 13, 14 भाग-एक, सेक्टर-16, 32, 35, 36, 45, एलआईसी कॉलोनी, मान कॉलोनी, मॉडल टाउन, न्यू डीसी कॉलोनी, निर्मल विहार, नरसी विलेज भाग-एक और 2, पालम कॉलोनी, अशोका नर्सरी, डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, कर्ण विहार, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम भाग- एक और दो, प्रेम नगर, राम नगर और वसंत विहार में पीएनजी की पाइपलाइन र्ह। इन्हीं क्षेत्रों में नए कनेक्शन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed