{"_id":"68b37416412d8fdc168ffa8aa0833ceb","slug":"quit-teaching-professor-on-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाना छोड़ छुट्टी पर गए प्राध्यापक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाना छोड़ छुट्टी पर गए प्राध्यापक
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शिक्षा विभाग और सरकार के गले की फांस बना हुआ है। मंगलवार को इस मामले ने नया मोड़ देखने को मिला।
सरकार द्वारा दो साल पहले मानी गईं मांगों को लागू न करने के विरोध में प्राध्यापकों ने दो दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
कुरुक्षेत्र स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में जिले भर के सैकड़ों प्राध्यापकों ने एकजुट हो सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्राध्यापकों द्वारा कक्षाओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया।
प्राध्यापकों ने सरकार को चेताया कि अगर समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आगामी 11 दिसबंर को प्राध्यापक एसोसिएशन के आह्वान पर चंडीगढ़ स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्राध्यापक एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल मथाना ने कहा कि एक तरफ तो सरकार प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के दावे कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर प्राध्यापकों की मांगों लागू न कर उनका शोषण करने में जुटी है। इस कारण उनके अध्यापन कार्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
इस दौरान प्राध्यापक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इस मौके पर बरखा राम, सुरजीत सैनी, हंसराज, राजबाला, सुनील जिंदल, विजय चौहान, जंसवत मल्हान, राजेश, सुरेंद्र कुमार, दिनेश यादव, दया सिंह, बाबू राम और इंद्र शर्मा इत्यादि अध्यापकगण मौजूद रहे।