{"_id":"6169eb1f0a3608422a327888","slug":"putting-the-dead-body-of-the-young-man-in-front-of-the-police-station-the-injured-worker-died-for-4-hours-karnal-news-knl866185134","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने युवक का शव रख 4 घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने युवक का शव रख 4 घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
निगदू मृतक सर्वजीत सिंह की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू। नीलोखेड़ी-कारसा डोड सड़क पर वीरवार शाम करीब 6 बजे निगदू निवासी सर्वजीत की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे सर्वजीत की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम भी करा लिया। बाद में परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस कार से हादसा हुआ था पुलिस ने उसे गैराज में धुलवा कर सबूत मिटा दिया है।
इसी से गुस्साए परिजनों ने दोपहर दो बजे सर्वजीत का शव निगदू थाने में रख दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। फिर नीलोखेड़ी-कारसा डोड सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी जगदीप दून मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। करीब चार घंटे के प्रदर्शन के बाद शाम 6 बजे परिजनों ने जाम खोल दिया और सर्वजीत के शव का अंतिम संस्कार किया।
यह था मामला
वीरवार सुबह 9 बजे निगदू निवासी सर्वजीत सिंह (21) कैथल जिले में पाडला में हैवी लाइसेंस बनवाने ट्रेनिंग पर गया था। शाम 6 बजे जैसे ही वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहा था निगदू-कारसा सड़क के बीच सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक फरार हो गए। 112 नंबर कॉल की तो पुलिस मौके पर पहुंची। सर्वजीत को घायल अवस्था में कुरुक्षेत्र ले जाया गया वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर करने पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
डायल 112 की टीम ने बनाई थी मौके पर वीडियो
परिजनों ने डीएसपी जगदीप दून के समक्ष आरोप लगाए कि थाना निगदू पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं जिस कार ने टक्कर मारी थी उसकी मोटर गैराज में लाकर सफाई कर दी गई है, सबूत मिटा दिए गए। जबकि कार चालक कार में शराब पी रहे थे। इसकी वीडियो हादसे के बाद पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मचारियों के पास है।
विदेश जाने की थी तैयारी, एएसआई भी रोने लगा
मृतक सर्वजीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अगले माह उसकी विदेश में जाकर काम करने की तैयारी थी। उसके पिता की निगदू में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। फिलहाल सर्वजीत सिंह अपने पिता के पास दुकान पर काम करता था तो कभी कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब भी करता था। जहां दशहरा पर लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे थे वहीं सर्वजीत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस थाने में मौजूद एएसआई भी मृतक की माता व महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर रोने लगा।