{"_id":"c135d02d01af6937cae60827ac49dd32","slug":"put-revolver-robbed-temples-passer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर रिवाल्वर रख राहगीर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर रिवाल्वर रख राहगीर को लूटा
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 01 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में तीन नकाबपोश युवकों द्वारा जडौला के समीप एक मोटरसाइकिल सवार से रिवाल्वर के बल पर उसका वाहन और नकदी छीनने का मामला सामने आया है।
वारदात के बाद लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार को खेतों में फेंक दिया। उसने वहां से किसी तरह निकल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्र में वीटी मैसेज भेजा और नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की, परंतु लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
गांव जंडौला निवासी ईश्वर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह पिहोवा बस स्टैंड पर कार्य करता है। रात को वह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था।
वह गांव अरनैचा से जंडौला जाने वाली सड़क पर चढ़ा तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसेे तेल लेने के बहाने रुकने को कहा। जैसे ही उसने अपनी मोटरसाइकिल को रोका तभी उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान कर उससे 10 हजार 850 रुपये, मोबाइल, पर्स व मोटरसाइकिल छीन ली।
इसके बाद लुटेरे उसे खेतों में फेंक कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक तीनों युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।