फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pushpinder of Sonipat defeated Nitin and won the biggest Gurj wrestling match

Karnal News: सोनीपत के पुष्पनिंद्र ने नितिन को हरा जीती सबसे बड़ी गुर्ज की कुश्ती

Mon, 25 Nov 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 Nov 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Pushpinder of Sonipat defeated Nitin and won the biggest Gurj wrestling match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से आयोजित किए गए तीन दिवसीय दंगल के अंतिम दिन बड़ी इनामी व गुर्ज कुश्ती हुई। सबसे बड़ी गुर्ज की कुश्ती सोनीपत के पुष्पनिंद्र नेवी ने जीती। उन्होंने नीतिन बहादुरगढ़ को हराया। अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबलों में देव बल्ला ने विनोद कैथल, शिवम सोनीपत ने विकास, नीतिन पुरखास ने सुखदेव मूनक, विपिन झज्जर ने मोनू, हर्ष पुरखास ने मनोज सालवन को हराया।
दंगल के समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कमेटी के प्रधान रामधन कांबोज व उप प्रधान पालाराम पहलवान ने अन्य सदस्यों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पहलवानों के दांवपेच देखे और कई कुश्तियों की शुरुआत भी करवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल देश का पारंपरिक खेल है।
विज्ञापन

श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी 70 वर्षों से ज्यादा समय से यह आयोजन हर साल करवाती आ रही है। इसके लिए कमेटी के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं। ऐसे में युवाओं के पास खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान रामध्वज कांबोज ने बताया कि तीन दिवसीय दंगल में हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के 350 पहलवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अगले वर्ष भी दंगल करवाया जाएगा। श्री कमेटी का प्रत्येक सदस्य समर्पित होकर आयोजन में अपनी भूमिका अदा करता है। इस मौके पर फूल सिंह, पालाराम पहलवान, राजिंदर नंबरदार, राकेश चौधरी, रिंकल रोड़, रामपाल सैनी, बलवान लाठर, राकेश कांबोज, कार्तिक पहलवान, शुभम पहलवान, विनोद, जतिन दयालपुर, काका व बिल्लू मौजूद रहे।


ये रहे आखिरी दिन के परिणाम
गौरव ने राहुल, मंजीत ने विवेक हिसार, अमित सोनीपत ने अंश जींद, अनीस मलिक पानीपत ने अमित, अंकुश जींद ने दीपक पुरखास, रीतिक ने बंटी को मात दी। इसी प्रकार बिंदर ने गुरमीत, रोहित दिल्ली ने अनुज पुरखास, अमित ने शीला, हनीश मलिक पानीपत ने नीरज जींद, रेशम दिल्ली ने साहिल, शिवम सोनीपत ने रोहित, विपिन बहादुरगढ़ ने शिवम गुर्जर, अमित रायपुर ने शिवम को हराया। साहिल ने विकास, अक्ष करनाल ने अशोक असंध को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed