फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pushpinder, Akash and Ravindra became booth presidents.

Karnal News: पुष्पिंदर, आकाश और रविंद्र बने बूथ अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Pushpinder, Akash and Ravindra became booth presidents.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को भाजपा कार्यालय कर्ण मंडल के वार्ड 12 के बूथ नंबर 33, 34, 35 के लिए बूथ अध्यक्षों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इसमें बूथ नंबर 33 के लिए पुष्पिंदर, बूथ नंबर 34 के लिए आकाश अरोड़ा और बूथ संख्या 35 के लिए रवींद्र कश्यप को बूथ अध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आजकल भाजपा ने संगठन के चुनाव कराए जा रहे हैं। संगठन चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भाजपा की सफलता उनके समर्पण और मेहनत के कारण ही संभव हो पाई है।
पूर्व पार्षद एवं चुनाव प्रभारी रजनी प्रोचा ने सभी नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए बूथ की रचना के बारे उचित निर्देश दिए तथा बूथ की सरंचना की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर मुख्य रूप से करण मंडल अध्यक्ष साहिल मदान, शक्ति केंद्र पालक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद डाॅ. अशोक कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश कश्यप, सह प्रमुख नंद, प्रमोद आहूजा,अशोक धींगरा, रमनजीत सिंह, अमर जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed