फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   punjab boxer sitting on dharna after loss to haryana

बॉक्सिंग रिंग में धरने पर बैठे पंजाब के बॉक्सर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
punjab boxer sitting on dharna after loss to haryana
68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता के तीसरे दिन बॉक्सिंग रिंग में अजीब नजारा देखने को मिला, जहां पर पंजाब के बॉक्सर बॉक्सिंग रिंग में करीब तीन मिनट तक धरने पर बैठ गए। दरअसल दोपहर करीब एक बजे पंजाब की महिला बॉक्सर शविंद्र और हरियाणा की सुदेश रानी के बीच मुकाबला चल रहा था, जिसमें हरियाणा की सुदेश रानी को विजयी घोषित कर दिया गया। इस पर पंजाब पुलिस के खिलाड़ी और कोच नाराज हो गए और बॉक्सिंग रिंग में ही सभी तीन मिनट तक धरने पर बैठे रहे। आलाधिकारियों के कहने पर वह धरने से तो उठ गए लेकिन उनके मन में शविंद्र के न जीतने की टीस साफ झलक रही थी। पंजाब पुलिस के बॉक्सिंग कोच इंस्पेक्टर खेमचंद ने आरोप लगाया कि उनके खिलाड़ी के साथ पक्षपात हुआ है। हरियाणा की खिलाड़ी का वेट भी उनकी महिला खिलाड़ी से ज्यादा था। उन्होंने कहा कि सुदेश को 51 केजी में खिलाया गया है जबकि उनका वेट 70 केजी के करीब है। उन्होंने कहा कि उनके हर खिलाड़ी के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसएफ और महाराष्ट्र के खिलाड़ी के बीच भी गहमा-गहमी
पुरुष वर्ग में चल रहे बीएसएफ के रोकी और महाराष्ट्र के रफिदूल के बीच भी कोच के निर्णय को लेकर गहमा-गहमी रही। दरअसल मैच के पहले राउंड में महाराष्ट्र के रफिदूल को बाई आंख के पास काफी इंजूरी हो गई। कोच ने मैच को ड्रा कर दिया, जिसे लेकर महाराष्ट्र के रफिदूल भड़क उठे और करीब पांच मिनट तक बॉक्सिंग रिंग में ही डटे रहे और रेफरी पर पक्षपात करने की बात कहने लगे। मामले को बढ़ता देख एएसपी कृृष्ण कुमार हुड्डा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और रफिदूल की इंजूरी को चेक किया। उसके बाद मैच को ड्रा कर दिया गया। उनका कहना था कि आंख के नीचे रफिदूल को गहरी चोट लगी है। अगर वह मैच जारी रखते हैं तो उनकी आंख खराब हो सकती है। उसके बाद उन्हें उपचार के लिये भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed