फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pulses of three months will together

तीन महीने की दालें एकसाथ मिलेंगी

Fri, 03 Jan 2014 12:21 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 03 Jan 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pulses of three months will together
 हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई दाल रोटी योजना के तहत तीन माह से बंद पड़ी दाल की आपूर्ति जनवरी से शुरू होने जा रही है। जिले के लगभग 60 हजार परिवारों को तीन माह से दाल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। लोगों ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाना शुरू कर दिए थे। कैथल जिले के लिए 450 मीट्रिक टन दाल मंजूर हुई है। योजना के तहत जिले भर में बीपीएल एवं एवाई परिवारों को एक माह में 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अढ़ाई किलो दाल दी जानी है। पहले उड़द की दाल दी गई थी।
विज्ञापन


तीन माह से टेंडर आदि न हो पाने के कारण यह योजना लगभग बंद पड़ी हुई थी। तीन माह की दाल डिपो पर न पहुंचने के कारण अकेले कैथल जिले में सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा से लगभग 60 हजार परिवार वंचित थे जिन्हें 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मार्केट रेट के बजाय 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाल दी जानी है।
विज्ञापन


तीन महीने का कोटा मिलेगा
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए दालों की अलॉटमेंट स्वीकृत हो गई है। इसके तहत इस बार चने की दाल एवं उड़द की दाल वितरित की जाएगी। इसमें प्रत्येक पात्र परिवार को 4.5 किलो चने की दाल और तीन किलो उड़द की दाल दी जाएगी। इस तरह से तीन माह की करीब 7.5 किलो दाल हर परिवार को मिल सकेगी। पूरे प्रदेश में लगभग 8416 एमटी दाल के वितरण को मंजूरी मिली है, जबकि कैथल में 450 मीट्रिक टन दाल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर न होना वजह
विभागीय जानकारी के अनुसार दाल वितरण के लिए टेंडर न हो पाने के कारण तीन माह से इस योजना के तहत दालें वितरित नहीं हो पा रही थीं। केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित होने वाले गेहूं के साथ ही दालें भी वितरित की जानी थीं।


तीन महीने की आपूर्ति एक साथ
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार ने जनवरी में पिछले तीन माह की दालों की आपूर्ति भेजी है। दालेें मिलना शुरू हो गई हैं। इस बार पिछले तीन महीने की 7.5 किलो चने एवं उड़द की दाल उपलब्ध करवाई जाएगी। पात्र परिवार संबंधित डिपोधारक से  अपनी दालें प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed