फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pucca bridge will be built on the canal, the national highway will be wide

पक्का पुल नहर पर बनेगा पुल, चौड़ा होगा नेशनल हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pucca bridge will be built on the canal, the national highway will be wide
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर अब पक्का पुल नहर पर सड़क की चौड़ाई कम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। इसके लिए एनएचएआई हाईवे की चौड़ाई के बराबर पुल बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। जल्द इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। अगले 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुल की चौड़ाई कम होने का मुद्दा आते ही जब एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो उन्होंने इस संदर्भ में जानकारी दी। एनएचएआई के प्रतिनिधि भानू प्रताप ने बताया कि नहर की पटरी के साथ पुल के नीचे से ऊंचा समाना और मधुबन की तरफ से आने वाले लोगों को सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए अंडरपास भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में पक्का पुल स्थित धर्म स्थल पर मंगलवार और वीरवार को श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। यहां काफी भीड़ इकट्ठी हो जाती है। करनाल की तरफ आने के लिए लोग पुल से रॉंग साइड चलते हैं, इससे कई बार हादसे हुए भी हैं। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया। इसके बाद इसे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया। अब मामले के समाधान की योजना बनाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन और कर्ण लेक नहर का पुल ब्लैक स्पॉट
छह लेन का नेशनल हाईवे-44 करनाल में मधुबन (पक्का पुल) और कर्ण लेक नहर के पुल पर आकर संकरा जाता है। दोनों पुलों की चौड़ाई कम है, ऐसे में ये पुल यहां आकर एक तरफ से महज दो लेन का ही है। सर्विस लेन का ट्रैफिक लोड भी इसी पुल पर है। ऐसे में यहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। पक्का पुल पर तो ऊंचा समाना से मधुबन की ओर जाने वाले लोग पुल पर रॉंग साइड से निकलते हैं। औसतन दो हादसे इन दोनों पुलों पर रोजाना होते हैं। इसलिए यह पुल ब्लैक स्पॉट भी हैं।
यह भी लिए निर्णय
- बलड़ी फ्लाईओवर के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए योजना बनाई जाएगी।
- करनाल-असंध मार्ग स्थित उपलाना मोड़ पर पीर बाबा के नजदीक एक खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed