फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Public should cooperate in maintaining cleanliness: Manohar Lal

स्वच्छता को बरकरार रखने में जनता करे सहयोग : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Public should cooperate in maintaining cleanliness: Manohar Lal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में करनाल शहर का नाम आने और राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वच्छता को बरकरार रखने में जनता सहयोग करे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चल रहा है जिसे थर्ड पार्टी एजेंसी की ओर से किया जाता है।

उस एजेंसी से प्राप्त सूची और जनसंख्या के आधार पर पांच श्रेणियां बनाई गई हैं जिसमें 10 लाख से ऊपर की जनसंख्या वाले शहर और दूसरी श्रेणी तीन लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाली श्रेणी है। दूसरी श्रेणी में करनाल शहर का नाम शामिल है। मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के 100 शहरों को चुना गया था उनमें करनाल शहर भी शामिल था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करनाल शहर में काफी काम हुआ है लेकिन जो काम अधूरे रह गए थे इन्हें पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed