फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Public representatives learned the working method of Gram Sabha

Karnal News: जनप्रतिनिधियों ने सीखी ग्राम सभा की कार्य विधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Public representatives learned the working method of Gram Sabha
पंचायत संसाधन केंद्र में चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नीलोखेड़ी/करनाल। पंचायती राज विभाग, हरियाणा की ओर से राज्य पंचायत संसाधन केंद्र नीलोखेड़ी में आयोजित चार दिवसीय महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इसका प्राथमिक उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों को पंचायत कार्यप्रणाली, प्रभावी संचार कौशल और ग्राम सभा की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। अंतिम दिन की शुरुआत सरोज सैनी द्वारा गत दिवस की पुनरावृत्ति और ऊर्जावान गतिविधियों के साथ हुई। जिसने प्रतिभागियों में नया जोश भर दिया। कार्यक्रम के प्रात कालीन सत्र में प्रतिभागियों ने पूर्व में सीखे गए विषयों का गहन अभ्यास किया। इसमें विशेष रूप से ग्राम सभा की प्रक्रिया, कार्य विधि और मौखिक एवं हाव-भाव से जुड़ा संवाद कौशल शामिल रहे। नेहा और कविता ने संवादात्मक विधियों के माध्यम से इन विषयों को और अधिक सुलभ बनाया।


दोपहर तक मुख्य सभागार में एक सामूहिक चर्चा और फीडबैक सत्र आयोजित किया गया। यहां प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस सत्र का कुशल संचालन नीलम कुमारी ने किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न शैक्षणिक उपकरणों और तकनीकों के प्रयोग पर चर्चा की। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान उनके संदेहों को स्पष्ट किया गया और कुछ चयनित प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रस्तुतियां भी दीं। जिनसे उनके आत्मविश्वास का प्रदर्शन हुआ। इस सत्र का एक विशेष आकर्षण थीम सॉन्ग का सामूहिक गायन रहा, जिसने सभी को एक साथ बांध दिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नव नियुक्त निदेशक महोदय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed