फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Public beaten up homegaurd over protest

हड़ताल पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, होमगार्ड को पीटा

Fri, 24 Jan 2014 12:40 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 24 Jan 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Public beaten up homegaurd over protest
हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर घरौंडा में विभिन्न विभागों हड़ताल से आम जनता बुरी तरह से परेशान हो चुकी है। हड़ताल के तीसरे दिन में प्रवेश होते ही बिजली-पानी से दुखी वार्ड-2 के गुस्साए लोगों ने जीटी रोड स्थित बिजली बोर्ड में तैनात होम गार्ड के जवान को पीट दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं लोगों ने यहां पर जमकर हंगामा भी किया। वहीं, होमगार्ड की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। घरौंडा थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्या के समाधान हो जाएगा। जिलके बाद लोग अपने -अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन


घरौंडा में तीन दिनों से चल रही हड़ताल से लोग बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण घरौंडावासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वीरवार को वार्ड-2 के लोग नगरपालिका प्रधान आजाद सिंह की अध्यक्षता में जीटी रोड स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीओ से बिजली सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने पीटा : होमगार्ड
होमगार्ड जवान सुरेश कुमार ने बताया कि वह सीटी थाना करनाल में कार्यरत है। विभाग ने बिजली बोर्ड घरौंडा में सुरक्षा के लिए उसे तैनात किया हुआ है। वार्ड-2 के कुछ युवकाें ने बिजली सप्लाई को चालू करने की मांग करते हुए उससे मारपीट की और हाथापाई भी की, जबकि उसे बिजली के बारे मे कोई जानकारी नहीं है। होमगार्ड ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घरौंडा थाना प्रभारी गुरजिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों को शांत किया। थाना प्रभारी गुरजिंद्र सिंह ने वार्डवासियों को चेताया कि अगर कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेगा या उपद्रव करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘तीन दिन से वार्ड-2 में बिजली नहीं’

नगरपालिका प्रधान आजाद सिंह, कालोनीवासी प्रमोद कुमार, बसंती देवी, रामनिवास, सूरता सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उनके वार्ड में तीन दिन से बिजली नहीं है।

सप्लाई बहाल की जा रही है : एसडीओ

विभाग के एसडीओ केजी गोयल का कहना है कि उनके पास छह पॉवर हाउस और 22 गांव हैं। सभी गांवों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। घरौंडा का वार्ड-2 और कुछ क्षेत्रों में सप्लाई जल्द ही ठीक कर दी जाएगी। कुछ कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई को बाधित किया है। विभाग की ओर से अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

अनिश्चितकालीन हो सकती है हड़ताल : कर्मचारी
हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नगरपालिका व शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी पार्टटाइम स्वीपरों ने अपने-अपने कार्यालयों के सामने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


नगरपालिका, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली बोर्ड तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समक्ष धरना दे रहे कर्मचारी नेता रंगलाल संधू, कालाराम, सतबीर सहोता, दिनेश कुमार और कर्मचारियों का कहना है प्रदेश व्यापी हड़ताल का वीरवार को तीसरा दिन है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। अगर शाम तक सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं फरमाया तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल में तबदील हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed