{"_id":"6865a3dab479f67f0204680a","slug":"provisional-merit-list-made-us-wait-released-in-the-evening-karnal-news-c-18-knl1008-682842-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनंतिम मेधा सूची ने कराया इंतजार, शाम को जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनंतिम मेधा सूची ने कराया इंतजार, शाम को जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आज आएगी अंतिम सूची, फिर शुरू होगा दाखिलों का दूसरा चरण
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातक में दाखिले के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार देर शाम जारी हुई। पूरे दिन विद्यार्थी अनंतिम मेधा सूची का इंतजार करते रहे। लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल पर सूची जारी नहीं की गई। शाम को सूची आने के बाद कुछ राहत मिली। जबकि अधिसूचना के अनुसार, बुधवार को अनंतिम सूची सुबह जारी होनी थी। अब वीरवार को अंतिम मेधा सूची जारी होगी।
इसके बाद ही दाखिलों का दूसरा चरण शुरू होगा। पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया में जिले के कॉलेजों में स्नातक की करीब 25 से 30 प्रतिशत सीटें ही भरी हैं। यदि वीरवार को फाइनल मेधा सूची जारी नहीं हुई तो दाखिलों का आगामी शेड्यूल भी गड़बड़ा सकता है। इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। जिले के 11 राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक की 5835 सीटों पर दाखिले के लिए 9770 आवेदन आए हैं। जबकि जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटें हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। पहले चरण में इनमें से करीब 15 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही दाखिला मिला है।
यह है स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया
- 02 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 03 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 04 से 07 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।
आईटीआई : आज आ सकती है पहली मेधा सूची
करनाल। आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अधिसूचना के अनुसार, वीरवार को पहली मेधा सूची जारी होगी। जिले के नौ राजकीय संस्थानों में कुल 4352 सीटों पर दाखिला दिया जाना है। सभी सीटों पर दाखिले के लिए 8969 आवेदन आए हैं। अब तीन जुलाई को पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं पांच जुलाई को आईटीआई स्तर पर दस्तावेज सत्यापित होंगे। इसके बाद आठ जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा कराते हुए अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। ब्यूरो