{"_id":"691399693a250623a005f83f","slug":"protests-over-shubham-murder-case-escalate-after-knife-found-in-protesters-bag-karnal-news-c-18-knl1008-778562-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शुभम हत्याकांड में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी के बैग में चाकू मिलने पर बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शुभम हत्याकांड में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी के बैग में चाकू मिलने पर बढ़ा तनाव
Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चोरा गांव में 29 जून को 16 वर्षीय शुभम की हत्या के पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को शुभम की मां बाली देवी के साथ लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल एक युवक के बैग से चाकू मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इससे तनाव बढ़ गया। जिला सचिवालय में फोर्स तैनात कर दिया गया।
मंगलवार की सुबह कर्ण पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय पहुंचे। जहां शाम तक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों के पास चाकू मिलने के बाद सुरक्षा के प्रति और सजगता बरती गई। असंध डीएसपी गोरखपाल राणा, घरौंडा डीएसपी मनोज कुमार और डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। शाम को पीड़ित पक्ष की ओर से गुरमीत बाजीगर, विक्रम काछवा, अरुण नरूखेड़ी सहित 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसपी गंगाराम पुनिया से मुलाकात की। एसपी ने पुलिस जांच के बारे में जानकारी दी और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इससे मृतक की मां बाली देवी के साथ प्रदर्शनकारियों ने कर्ण पार्क में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बाली देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे शुभम की हत्या रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने की है। उन्होंने घरौंडा थाने में उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट की थी। आरोपी उनके परिवार को खुलेआम धमकी देते हुए घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
विदित हो कि 29 जून की रात को चोरा गांव में 16 वर्षीय शुभम दूध लेने गांव की डेयरी गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने उनकी मां को सूचना दी कि शुभम एक सुनसान गली में पड़ा है। बाली देवी मौके पर पहुंचीं तो बेटा गली में मृत पड़ा था। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। शुभम के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। मां ने गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र उर्फ बिल्ला और राजेंद्र तंवर पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
-- --
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई बहस
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रिंकू नामक युवक के बैग की जांच की तो चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने रिंकू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के लिए बाकी प्रदर्शनकारियों की गाड़ियों की भी चाबी मांगी। इसका कुछ युवकों ने विरोध किया। मौके पर मौजूद डीएसपी असंध गोरखपाल राणा से बहस भी हुई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें रोक रही है। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर निगरानी बढ़ा दी। हालांकि गाड़ियों की जांच नहीं की गई।
-- -- -- -
कई टेस्ट बाकी, उसके बाद गिरफ्तारी
डीएसपी असंध गोरखपाल राणा ने बताया कि शुभम की मौत मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच अधिकारी अभी अंतिम बिंदु तक नहीं पहुंच पाए हैं, नारको और फोरेंसिक टेस्ट बाकी हैं। इनकी तारीख तय हो चुकी है। जांच पूरी होने के बाद सभी बातें साफ हो जाएंगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।