फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protesting against the administration of

प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 22 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 22 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Protesting against the administration of

खंड निसिंग के गांव प्यौंत में 17 जनवरी को हुए पंचायती चुनाव के बाद से दो गुटों के बीच शुरू हुए लड़ाई झगड़े का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में आए दिन दोनाें पक्षों के लोग किसी न किसी बात को लेकर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। गांव में आए दिन हो रहे झगड़ों व तनाव के माहौल से तंग आए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर एसपी को शिकायत दी है।

विज्ञापन


ग्रामीण सुरेंद्र पाल, जसबीर सिंह, बलवान सिंह, प्रदीप कुमार, हरि सिंह, बीर सिंह, भतेरी, राजो देवी बबली, बाला व सुनहेरी आदि ने बताया कि गांव में पिछले 15 सालों तक लखा सिंह ने राज किया है। इस बार ग्रामीणों ने राजपाल को गांव का सरपंच चुना है। तब से लखा सिंह के पार्टी सदस्य उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। चुनाव हुए अभी चार दिन हुए बीते हैं, लेकिन ऐसा कोई भी दिन नहीं है। जिसदिन गांव में किसी के साथ झगड़ा न हुआ हो। उन्होंने बताया कि बुधवार को रात के समय किसी ने गांव के जोहड़ में जहर डाल दिया था।
विज्ञापन


इससे करीब 10 लाख की मछलियां मर गई हैं। पूरा जोहड़ विषैला होने से पशुओं को नुकसान पहुंचने का भी खतरा है। उन्होंने बताया कि वे निसिंग थाना प्रभारी से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि एसपी ने उन्हें अब जल्द ही कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है। यदि इस बार गांव में कोई दुर्घटना घटी तो उसके लिए स्वयं पुलिस प्रशासन जिम्मेवार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed