फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   protest

मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने डायरेक्टर कार्यालय के बाहर ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

Thu, 11 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
protest
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग पर लगे करीब 100 कर्मचारियों ने दोपहर को डायरेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने ठेकेदार पर आरोप लगाए है कि वह अपने नए कर्मचारियों को लगाने के लिए उन्हें हटा रहा है और रुपये भी मांग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक सुपरवाइजर सभी कर्मचारियों को नाजायज परेशान कर रहा है। अभी तक करीब 12 कर्मचारियों को ठेकेदार ने निकाल दिया है। कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद ठेकेदार उनके बीच आया और सुपरवाइजर को बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी ठेकेदार पर आरोप लगाते रहे। कर्मचारियों ने चेताया कि वह वीरवार को ड्यूटी पर आएंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

नई कंपनी को दिया गया है ठेका
कर्मचारी विकास, अंकुश, अनमोल, राजबीर आदि ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में केपी ग्रुप 9 कंपनी को ठेका दिया गया है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, माली, लिफ्ट ऑपरेटर, क्लासफोर आदि के करीब 750 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार ने कुछ दिन पहले वार्ड ब्वॉय राजबीर, संदीप, सुभाष, गुरमीत, सुरेंद्र व लिफ्ट ऑपरेटर शमसेर आदि को हटा दिया है। इसी प्रकार वह धीरे-धीरे अन्य कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारी लगा रहा है। पुराने कर्मचारियों को छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने बदला टाइम टेबल, कर रहा परेशान
कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार ने टाइम टेबल बदल दिया है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि उन्हें कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी लेनी है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले उनका टाइम टेबल था कि सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे, 1.30 बजे से शाम 7 बजे व शाम 7 बजे से सुबह के 7.30 बजे तक का था। अब नए ठेकेदार ने सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे, दोपहर 3 बजे से रात के 11 बजे तक रात के 11 बजे से सुबह के 7 बजे तक की शिफ्ट कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से किसी प्रकार के रुपये नहीं मांगे जा रहे हैं यह झूठे आरोप हैं। कर्मचारियों ने सुपरवाइजर बदलने की बात कही थी वह मान ली गई है। रही बात टाइम टेबल की तो हर कर्मचारी को आठ घंटे ड्यूटी करनी है टाइम टेबल के अनुसार आठ घंटे की ही ड्यूटी ली जा रही है। - संजय भाटिया, केवी ग्रुप-9 ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed