{"_id":"697a5eb3299c1b655f08098d","slug":"protest-against-haryana-police-who-came-to-collect-wedding-gifts-karnal-news-c-18-1-agr1041-833946-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शादी में दिया सामान लेने पहुंची हरियाणा पुलिस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शादी में दिया सामान लेने पहुंची हरियाणा पुलिस का विरोध
Thu, 29 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के गांव शामली-शामला के मजरे नया गांव में हरियाणा के जिला करनाल के थाना घरौंडा पुलिस पारिवारिक विवाद के मामले में लड़की पक्ष की ओर से शादी में दिए गए सामान को लेने पहुंची। ग्रामीणों ने न्यायालय के आदेश के बिना लड़के पक्ष के घर से सामान देने से इन्कार करते हुए विरोध किया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई। नया गांव निवासी सुभाष की शादी करीब सात वर्ष पहले हरियाणा के थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी मंजू के साथ हुई थी। उसे छह वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते 23 अगस्त 2023 को महिला अपने मायके चली गई थी। महिला ने थाना घरौंडा में पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन