फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prostitution was being carried out under the guise of massage, owner and manager arrested

Karnal News: मसाज की आड़ में करवाया जा रहा था देह व्यापार, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 11 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was being carried out under the guise of massage, owner and manager arrested
करनाल/असंध। असंध के कैथल रोड पर लोटस स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार किया जा रहा है। शुक्रवार रात को महिला थाना असंध पुलिस की टीम ने छापा मारकर इसका खुलासा किया। सेंटर के अंदर से पुलिस को पंजाब के पटियाला की दो महिलाएं, बिहार की एक युवती और पानीपत व करनाल की एक-एक महिला मिली। सभी ने पूछताछ पर बताया कि सेंटर के मालिक विक्रम और मैनेजर अमन ने उन्हें यहां मसाज करने की बात कहकर बुलाया था। लेकिन उनसे यहां देह व्यापार करवाया जाता है। कई बार उन्होंने यहां से जाने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें जाने नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों महिलाओं की कांउसलिंग करवाई। दोनों के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए हैं। असंध थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। असंध महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैथल रोड पर जींद के दनौदा गांव निवासी विक्रम लोटस स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जोकि बाहर की लड़कियों व महिलाओं को बुलाकर 500/600 रुपये के हिसाब से देह व्यापार का काम कराते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय असंध से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई शुरू की। टीम ने शुक्रवार रात के समय एक फर्जी ग्राहक को 500 रुपये के नोट पर हस्ताक्षर करा सेंटर में भेजा। इसी दौरान पुलिस की टीम साथ की दुकान पर खड़ी रही। जैसे ही फर्जी ग्राहक ने इशारा किया तो पुलिस की टीम स्पा सेंटर पर पहुंची। पुलिस ने सेंटर प्रबंधक अमन को सर्च वारंट दिखाकर तलाशी शुरू की। अंदर पुलिस को पांच महिलाएं मिलीं। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकान में बनाए थे छोटे-छोटे तीन केबिन

स्पा सेंटर संचालक ने एक दुकान के अदर ही सारी व्यवस्था की थी। छोटे-छोटे तीन केबिन बनाए थे। इनमें अंदर छोटे सोफे लगाए गए थे। पुलिस को छापा के दौरान पहले केबिन से 2 महिलाएं मिलीं। इनमें एक कर्ण गेट करनाल और दूसरी पटियाला की थी। इसके अलावा दूसरे केबिन से दो महिलाएं मिलीं। इनमें एक पटियाला और दूसरी पानीपत की थी। जबकि तीसरे केबिन से एक लड़की मिली। जोकि बिहार की रहने वाली थी। इनमें से तीन महिलाएं एक लड़की सेंटर के अंदर ही रहती हैं, जबकि एक महिला नजदीक में किराए पर रहती
है।
---
मालिक विक्रम बुलाता था ग्राहक

केबिनों में मिली युवतियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि स्पा सेंटर में प्रति ग्राहक 500 से 600 रुपये लिए जाते थे। ग्राहक स्पा सेंटर का मालिक विक्रम बुलाता था और मैनेजर अमन व्यवस्था संभालता था। ग्राहक से लिए गए पैसों में से आधी रकम युवतियों को दी जाती थी और बाकी रकम मालिक और प्रबंधक रखते थे। उन्हें आश्वासन दिया जाता था कि यहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
----
सेंटर का रिकॉर्ड रजिस्टर, ग्राहकों की सूची कब्जे में ली
पुलिस ने रिसेप्शन काउंटर की जांच की तो वहां से रजिस्टर, स्पा रेट लिस्ट की कॉपी और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बरामद हुआ। काउंटर की दराज से वही चिह्नित 500 रुपये का नोट भी मिला, जिसे फर्जी ग्राहक ने दिया था। इस नोट को फर्द बरामदगी के तहत कब्जे में लिया गया और मौके पर मौजूद आरोपियों व गवाहों के हस्ताक्षर करवाए गए।

कई स्पा सेंटरों में चल रहा देह व्यापार का काम

जिलेभर में स्पा सेंटरों का संचालन हो रहा है। पुलिस ने करनाल में भी सुपर मॉल में चलाए जा रहे स्पा सेंटरों में छापा मारकर कई युवतियों और युवकों को गिरफ्तार किया था। हर बार इन सेंटरों से पुलिस को आपत्तिजनक समान भी बरामद हुआ है। फिर भी लगातार यह सेंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed