{"_id":"69582fa542b6f46ef0093282","slug":"program-today-on-the-birth-anniversary-of-savitribai-phule-karnal-news-c-18-knl1018-815146-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आज
Sat, 03 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-16 आंबेडकर भवन में आंबेडकर समाज कल्याण सभा की ओर से शनिवार को दोपहर 3 बजे भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होेगा। महिलाओं में भेदभाव, सती प्रथा जैसी कुरीतियों से उम्र भर लड़ने वाली महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले को याद कर योगदान विषय पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय सैनी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर महिला स्कूल व कॉलेज खोले। उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। संवाद
विज्ञापन