फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Procession taken out on the occasion of Geeta Jayanti

Karnal News: गीता जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Mon, 01 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Geeta Jayanti
गीता जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
असंध। श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों की ओर से गीता जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली। इसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र में सरकारी तौर पर गीता जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। इसमें महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सानिध्य भी प्राप्त हो रहा है। कृष्ण कृपा परिवार के जगदीश छाबड़ा ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज
विज्ञापन

ने श्रीकृष्ण की गीता का अमर तत्व संदेश देने के लिए पूरे विश्व में जन जागृति का अभियान चलाया है। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया है। जल-पान की व्यवस्था भी की गई थी। परिवार के सदस्यों ने भगवान कृष्ण के भजनों से उनका गुणगान किया और जय श्री राधे-कृष्ण के नारे लगाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ़ बूटी राम, अमरजीत छाबड़ा, बृजलाल, सूरज, प्रकाश, हिमांशु छाबड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed