फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Private bus broke down midway, passengers created ruckus

Karnal News: प्राइवेट बस बीच रास्ते में हुई खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Private bus broke down midway, passengers created ruckus
प्रवासी मजदूरों को पंजाब से कानपुर लेकर जा रही प्राइवेट बस खराब होने के बाद यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि बस बीते करीब 36 घंटे से खराब खड़ी है। इसकी वजह से मजबूर लोगों को ठंड की रात सड़क पर काटनी पड़ी। यात्रियों ने आरोप लगाए कि निजी बस चालक उन्हें ठग रहे हैं। स्लीपर का किराया वसूलने के बावजूद उन्हें सिर्फ बैठने की सीट दी गई।
विज्ञापन

यात्रियों से मोटा किराया वसूलने का आरोप
पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बड़े स्तर पर अवैध रूप से प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। बिना टैक्स भुगतान किए प्राइवेट बस आपरेटर प्रवासी मजदूरों को बसों में ठूस कर ले जाते हैं। यात्रियों से मोटा किराया वसूला जाता है और टिकट के नाम पर सिर्फ एक पर्ची दी जाती है। यात्रियों ने बताया कि उन्हें एक हजार किलोमीटर का सफर बैठ करना होता है, जबकि उनसे किराया स्लीपर का लेते हैं। वीरवार को पंजाब से कानपुर जा रही निजी बस हाईवे पर मधुबन के पास खराब हो गई।
विज्ञापन

36 घंटे सड़क पर परेशान रहे यात्री
यात्रियों ने बताया कि बस में 60 लोग सवार है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी यात्री बीते 36 घंटे से सड़क पर हैं और ठंड भरी रात भी बस की सीटों पर बैठकर गुजारी। दूसरा दिन बीतने के बाद भी जब बस ठीक नही हुई तो यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि वे अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे पड़े है और खाने को कुछ भी नही मिल रहा। उन्होंने बस टिकट के नाम पर मिली पर्ची दिखाते हुए आरोप लगाया की प्राइवेट बस मालिक उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। वहीं बस ठेकेदार भी परमिट के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed