फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prime Minister laid the foundation stone for the construction of MHU's main campus

Karnal News: एमएचयू के मुख्य कैंपस निर्माण का प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister laid the foundation stone for the construction of MHU's main campus
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पानीपत में आयोजित कार्यक्रम से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोर्ट का बटन दबाकर करनाल की महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू) के 421.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्य कैंपस का वर्चुअली शिलान्यास किया।
शिलान्यास पर विश्वविद्यालय परिसर में सीधा प्रसारण देख रहे कुलपति और एचओडी (स्पेशल) डॉ. अर्जुन सिंह सैनी आदि अधिकारियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। यहां आयोजित एक सेमिनार में किसानों को बागवानी से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिलान्यास के मौके पर एमएचयू के प्रांगण में बागवानी के विकास पर सेमिनार आयोजित की गई। इसमें महिला किसानों के साथ आसपास क्षेत्र के किसान और बागवानी से जुड़ी संस्थाओं की प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। पानीपत से समारोह का सीधा प्रसारण यहां दिखाया गया। जिसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन से पहले एमएचयू के मेन कैंपस का शिलान्यास किया। अधिकारियों, वैज्ञानिकों, किसानों ने कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व वैज्ञानिकों ने किसानों को सब्जियों आदि को उगाने के बारे में जानकारी दी, साथ ही अपने-अपने बागवानी विषयों के संबंध में प्रश्न पूछे, जिनका किसानों सही जवाब दिया, उन किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का निर्माण दो पैकेज में होगा। पहले पैकेज में मुख्य प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय, अनुसंधान प्रयोगशालाएं व अन्य निर्माण किए जाएगे।
दूसरे पैकेज में कुलपति निवास, कर्मचारी निवास,अंतरराष्ट्रीय छात्रावास, लड़के ओर लड़कियों के लिए छात्रावास, किसान प्रशिक्षण छात्रावास महिला व पुरुषों के लिए, बहुउददेशीय हॉल, व्यायामशाला, एम्फीथिएटर, शॉपिंग कॉम्पलैक्स, चिकित्सा देखभाल केंद्र, सीवरेज ट्रीटमेंट सिस्टम, सड़के, बैंक ओर एटीएम, डाकघर आदि का निर्माण किया जाएगा।

सारे भवन ग्रहा-3 रेटिंग वाली ग्रीन श्रेणी की जल संरक्षण की तकनीकों से लैस होंगे।
विश्वविद्यालय के लिए बनने वाले मैन कैंपस में नौ विभाग, जिनमें फल, सब्जी विभाग, फूल व मसाले एवं औषधीय फसलें विभाग, कटाई उपरांत प्रबंधन विभाग, मधुमक्खी पालन विभाग, मशरूम अनुसंधान विभाग, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, बेसिक साइंस एवं सोशल साइंस आदि शामिल होंगे। इस मौके पर बागवानी विभाग हरियाणा के एचओडी स्पेशल डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, डायरेक्टर जनरल (हॉर्टिकल्चर) डॉ. रणबीर सिंह, बागवानी महाविद्यालय के डीन व अनुसंधान निदेशक डॉ. रमेश गोयल, रजिस्ट्रार सुरेश सैनी, एसडीएम अभिनव मेहता, डीन पीजीएस डाॅ. धर्मपाल चौधरी, डीईई डॉ. विजय पाल यादव, एचटीआई (बागवानी) के संयुक्त निदेशक व प्रिंसिपल डॉ. जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed