फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   President will come to Karnal today, tight security arrangements

Karnal News: आज करनाल आएंगी राष्ट्रपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
President will come to Karnal today, tight security arrangements
.एनडीआरआई का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) डीम्ड यूनिवर्सिटी करनाल का 19वां दीक्षांत समारोह सोमवार को होगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को राज्य पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) आलोक मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 32 जगह नाकाबंदी होगी। संदिग्ध लोगों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जाएगी।
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के साथ-साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कई केंद्रीय मंत्री व राज्य के मंत्री शिरकत करेंगे। एनडीआरआई अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। ऐसे में कोरोना काल के बाद आयोजित किया गया रहा 19वां दीक्षांत समारोह को भव्य बनाया जा रहा है। शहर के अंदर पानीपत, कैथल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर समेत करनाल की पुलिस के हाथों में सुरक्षा की कमान रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने भी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। दो पुलिस अधीक्षक, 24 उप पुलिस अधीक्षक और 19 निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस तैनात रहेगी। डीजीपी पीके अग्रवाल और एडीजीपी (सीआईडी) आलोक मित्तल ने पुलिस सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक (करनाल रेंज) सत्येंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त अनीश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर वाहनों का आवागमन रहेगा बाधित
शहर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है। शहर में कुछ स्थानों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। अलग-अलग रूटों पर आने-जाने वाले वाहन चालक को संभलकर निकलना होगा। पुलिस ने सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के अंदर व बाहर आसपास के एरिया में करीब 32 जगहों पर नाकाबंदी की है। वहीं सोमवार को राष्ट्रपति के आगमन से पहले व प्रस्थान तक राष्ट्रीय राजमार्ग (बलड़ी बाईपास) की तरफ से एनडीआरआई चौक की तरफ आने वाले वाहनों, आईटीआई चौक से एनडीआरआई चौक की तरफ आने वाले वाहनों व आंबेडकर चौक से एनडीआरआई चौक की तरफ आने वाले वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed