फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   President Draupadi Murmu will be the chief guest of the convocation ceremony at NDRI

Karnal News: एनडीआरआई में दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu will be the chief guest of the convocation ceremony at NDRI
करनाल। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 24 अप्रैल को करनाल आएंगी। वह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और करीब 550 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के निदेशक एवं डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.धीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई डीम्ड यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके कार्यक्रम का शेड्यूल अभी नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में आने की अनुमति प्रदान कर दी है। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के करीब 550 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। एनडीआरआई के संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ.आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed