{"_id":"64f7950716244b4a0c05e3c5","slug":"preparations-completed-in-janmashtami-temples-na-news-c-36-1-amb1003-9854-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जन्माष्टमी के मंदिरों में तैयारी पूरी, झांकियां भी देख सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जन्माष्टमी के मंदिरों में तैयारी पूरी, झांकियां भी देख सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
कैंट हिल रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयार की गई झांकी।
अंबाला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए छावनी और शहर के मंदिरों में तैयारी पूरी हो चुकी हैं। कई दिनों से मंदिरों में भजन संकीर्तन चल रहा है और प्रभात फेरी निकल रही हैं। जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रम भी बुधवार शाम से ही शुरू हो जाएंगे और यह कार्यक्रम रात 12 बजे तक चलेंगे। शहर के श्री राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में रात को फूलों की होली खेली जाएगी। मंदिर में विशेष कान्हा का झूला रहेगा। श्रीकृष्ण को सभी प्रेमी झूला झूलाएंगे। इसी तरह छावनी के हिल रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में शाम को हनुमान चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालु लाइव चलती झांकियां भी देख सकेंगे। इसी तरह छावनी के रेसकोर्स मंदिर में भी कार्यक्रम होंगे और श्रद्धालु सुबह से शाम तक माथा टेकेंगे।
शहर के श्री राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस बार खास तैयारी की जा रही है। मंदिर में बुधवार रात 12 बजे जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण को पंच अमृत से स्नान करवाया जाएगा। साथ ही माखन मिशरी का भोग लगाया जाएगा। जिन कृष्ण प्रेमियों का व्रत होता है, वह धनिया वाली पंजीरी खाकर व्रत खोलते हैं। रात को ही फूलों की होली खेली जाएगी। मंदिर में विशेष रूप से कान्हा का झूला रहेगा। श्रीकृष्ण जी को सभी प्रेमी झूला झूलाएंगे। शाम 7 बजे से भजन संकीर्तन शुरू होगा। यह रात 12 बजे तक चलेगा।
हनुमान चालीसा के बाद देखेंगे झांकियां
कैंट हिल रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। संजय मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। हनुमान चालीसा के पाठ के बाद मंदिर का मुख्य गेट खोल दिया जाएगा। साथ ही सभी झांकियां चला दी जाएंगी। रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई दिनों से झांकियां तैयार करने के लिए वह कार्य कर रहे थे। इन झांकियों में मुख्य रूप से ध्यानू भगत, ताड़का वध, माखन चोर मटके में माखन निकालते हुए, चंद्रशेखर आजाद, विष्णु अवतार की झांकी, वस्त्र हरण सहित अन्य झांकी बनाई गई हैं। यह झांकियां लाइव चलती दिखेंगी। इन झांकियों को संजय कुमार मल्होत्रा, संजय गुप्ता, अखिलेश शर्मा और राजेश गुप्ता ने तैयार किया है।