फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation to start crushing in sugar mill first on 14th...

Karnal News: सबसे पहले 14 को चीनी मिल में पेराई शुरू करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation to start crushing in sugar mill first on 14th...
- चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार ने चीनी मिल में तैयारी का लिया जायजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। चीनी मिलों का पेराई सत्र इसी महीने शुरू होगा। इसमें करनाल की दि सहकारी चीनी मिल को राज्य में सबसे पहले शुरू करने की तैयारी है। ये चीनी मिल 14 नवंबर से शुरू की जा सकती है। इसके लिए मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार ने मिल अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

राज्य की 11 सहकारी चीनी मिलों में अधिकतर चीनी मिलें 20 या 21 नवंबर या उसके बाद शुरू हो सकती हैं, लेकिन करनाल की दि सहकारी चीनी मिल को 14 नवंबर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। हालांकि अभी 14 नवंबर की तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन चीनी मिल की ओर से ये संभावित तिथि के रूप में सरकार को भेजी गई है। शुभारंभ के मौके पर हरियाणा सरकार का कोई मंत्री भी यहां पहुंच सकता है। दि सहकारी चीनी मिल करनाल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार ने चीनी मिल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चीनी मिल में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल में मैकेनिकल वर्क के साथ-साथ गन्ना विभाग की तैयारियां देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed