फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation to run direct bus from Karnanagari to Ayodhya

Karnal News: अयोध्या के लिए कर्णनगरी से सीधी बस चलाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Preparation to run direct bus from Karnanagari to Ayodhya
- उत्तर प्रदेश रोडवेज से मांगे चार बसों के परमिट, स्वीकृति मिली तो फरवरी से शुरू होगी सेवा
विज्ञापन


- फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम से पहली फरवरी से चलेगी अयोध्या के लिए सीधी बस



गगन तलवार

करनाल। कर्ण नगरी के रामभक्तों को जल्द अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए बस सुविधा मुहैया कराई जाएगी। करनाल डिपो की ओर से अयोध्या के लिए सीधी बस चलाने की तैयारी की जा रही है। करनाल डिपो की ओर से इसके लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज एवं परिवहन विभाग से चार बसों के परमिट मांगे गए हैं। यदि स्वीकृति मिल गई तो फरवरी माह की शुरुआत में करनाल से अयोध्या के लिए सीधी बस शुरू हो जाएगी।

विदित हो कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर्ण नगरी के लोगों में भी उत्साह है। 22 जनवरी के बाद यहां से भी काफी संख्या में राम भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए रोडवेज भी इस नए अंतरराज्यीय मार्ग पर बस सेवा शुरू करके सुविधा देना चाहता है। करनाल रोडवेज के अधिकारियों को उम्मीद है कि 22 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें परमिट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस पहली फरवरी से शुरू होने जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि दूसरे चरण में कर्ण नगरी से भी सीधी बस चलाने की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चारों परमिट मिले तो रोजाना दो बसें जाएंगी

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से करनाल डिपो की ओर से कुल चार बसों के परमिट मांगे गए हैं। यदि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चारों परमिट जारी कर दिए गए तो रोजाना दो बसें अयोध्या के लिए चला करेंगी। अगले दिन यही बसें राम मंदिर में दर्शन के बाद यात्रियों को वापस भी लाया करेंगी। करनाल डिपो ने अयोध्या के लिए वाया दिल्ली और लखनऊ मार्ग के लिए परमिट मांगा है।



वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की योजना

पिछले दिनों प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा को लेकर भी घोषणा की गई थी। बुजुर्गों को अयोध्या ले जाया जाएगा, लेकिन यह यात्रा कब से शुरू होगी और इसके लिए क्या व्यवस्था बनाई जाएगी, इसे लेकर अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं आई है। रोडवेज की ओर से आम नागरिकों के लिए सीधी बस चलाने की योजना बनाई जा रही है।




करनाल से अयोध्या तक सीधी बस चलाने का विचार है। राम भक्तों में इसके लिए उत्साह भी है। यूपी परिवहन विभाग से चार बसों के परमिट मांगे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही बस सेवा शुरू कर देंगे। उम्मीद है इसी माह के अंत तक स्वीकृति मिल जाएगी।
- कुलदीप सिंह, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed